Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल लाने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार,तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी अब भी फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल लाने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार,तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी अब भी फरार
बीकानेरराजस्थान

गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल लाने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार,तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी अब भी फरार

editor
editor Published June 24, 2023
Last updated: 2023/06/24 at 3:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। खाजूवाला में युवती के साथ गैंगरेप और मर्डर मामले में पुलिस ने उस कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि वो भी मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई का दोस्त है।दलित युवती को 19 जून दोपहर 12 बजे खाजूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी दिनेश जिस कार से आया था, उसे राकेश नामक युवक चला रहा था। पुलिस ने राकेश को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। ज्यादा दबाव बनने पर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राकेश की इस पूरे घटनाक्रम में भूमिका का पता लगाया जा रहा है। राकेश के अलावा ओमप्रकाश, जस्सू और कपिल नामक दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इन तीनों की भूमिका स्पष्ट होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसमें एक पर कमरे में सफाई करने और ताला लगाने का आरोप है। जिसकी छानबीन की जा रही है।अब तक चार हिरासत में पुलिस हिरासत में अब चार लोग हैं। इसमें कपिल, जस्सू, ओमप्रकाश और कॉन्स्टेबल भागीरथ है। इन चारों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जस्सू नाई ने उक्त मकान किराए पर ले रखा था, जिसमें ये पूरा घटनाक्रम हुआ।दिनेश बिश्नोई हाथ नहीं आया इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस ने सात बड़ी टीम बनाई है, जो दिनेश बिश्नोई को ढूंढ रही है। बीकानेर के अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में उसकी पड़ताल हो रही है। उसके सभी रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है। शातिर दिनेश बिश्नोई अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरपीएस स्तर के कई अफसर उसे ढूंढऩे में लगे हुए हैं लेकिन वो नहीं मिल रहा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
बीकानेर

मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा

Published March 20, 2026
बीकानेर

जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष

Published March 20, 2026
बीकानेर

सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?