Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंत्री गोविंदराम मेघवाल का मुंह किसी ने सिल दिया, विधायक का आरोप- अनुसूचित जाति की बेटियों को गाजर मूली समझ रखा, नोंच कर खा रहे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कोटा > मंत्री गोविंदराम मेघवाल का मुंह किसी ने सिल दिया, विधायक का आरोप- अनुसूचित जाति की बेटियों को गाजर मूली समझ रखा, नोंच कर खा रहे
कोटाराजस्थान

मंत्री गोविंदराम मेघवाल का मुंह किसी ने सिल दिया, विधायक का आरोप- अनुसूचित जाति की बेटियों को गाजर मूली समझ रखा, नोंच कर खा रहे

editor
editor Published June 23, 2023
Last updated: 2023/06/23 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने बीकानेर जिले में दलित युवती से रेप व हत्या के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दिलावर ने कहा कि पुलिस के कर्मचारियों ने युवती से सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या की है। जिनको संरक्षण का जिम्मा है वही भक्षण करने लगे हैं। यह इसलिए हो रहा है कि कांग्रेस की पकड़ शासन-प्रशासन पर नहीं रही। सरकारी अधिकारी- कर्मचारी यह समझ गए हैं कितना भी अन्याय, भ्रष्टाचार जनता के साथ कर ले। तब भी उनको बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खड़े हैं। मंत्री गोविंदराम मेघवाल भी चुप दिलावर ने कहा कि बीकानेर के खाजूवाला थाने में दलित युवती के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के अलावा और भी अपराधी हैं ,अभी पकड़े नहीं गए कांग्रेस के लोग बचाव पक्ष में लग गए। राज्य के उद्योग मंत्री गोविंदराम मेघवाल का मुंह किसी ने सिल दिया है। वह बोल नहीं पा रहे हैं। आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा ,उन्हें बर्खास्त नहीं किया जा रहा। क्योंकि यह सब काम कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है। सीएम गहलोत नींद में कांग्रेस ने चुनाव के समय एक बात कही थी हम सब का संरक्षण करेंगे, बलात्कारियों,डकैतों, चोरों लुटेरों ने यह समझ लिया हमारे संरक्षण करता यही है। इसीलिए पूरी ताकत के साथ घटनाएं करने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नींद में है। कुर्सी बचाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है। वह कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।अनुसूचित जाति की बेटियों को इन्होंने गाजर मूली समझ रखा है। कांग्रेस के लोग ऐसे नोंच नोंच कर खा रहे हैं। 66 हजार करोड़ का खान का घोटाला कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारियों का समूह है। 66 हजार करोड़ रुपए का खान का घोटाला है। साढ़े 4 सालों में खनन मंत्री, मुख्यमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने मिलकर किया है। लेकिन मुख्यमंत्री मौन है, बोल नहीं रहे। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को जेल की सींखचों में क्यों नहीं डाल रहे। दिलावर ने कहा कि सुबोध अग्रवाल पहले माइनिंग में थे आज इनके पास जल जीवन मिशन भी है। जल जीवन मिशन में समय पर काम नहीं करके हजारों करोड़ का घोटाला कर राजस्थान के लोगों के साथ ज्यादती की गई। इस घोटाले की ईडी सीबीआई जांच करें। बारां में मंत्री-विधायक का अपराधियों को संरक्षण आज भी बारां में 20 हजार दे दो, रेत से भरा ट्रक व डंपर निकल जाएगा। अब तो मर्डर करवाने लग गए अभी कुछ दिन पहले शर्मा नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी। जमीन पर छोटा-मोटा विवाद हो गया तो प्रमोद जैन भाया ने राजेंद्र मीणा पर हाथ रखा और संरक्षण देकर के हत्या का षड्यंत्र रचा गया। राजसमंद से शूटर बुलाया गया उसने गोली मारकर गौरव शर्मा की हत्या कर दी। प्रमोद जैन भाया व पानाचंद मेघवाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। इनके खून मुंह लग गया है। गौरव शर्मा की हत्या के 1 घंटे बाद ही मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा था यह पिस्टल/बंदूक तो 2013 में खरीदी थी। अब यह बताएं कि प्रमोद जैन भाया को यह बात कैसे पता लगी कि यह बंदूक/ पिस्टल 2013 में खरीदी गई थी। वह तो अवैध थी,अगर अवैध हथियार खरीदने की जानकारी प्रमोद जैन भाया को थी तो पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी? मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल जांच के घेरे में है इनसे भी सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए। आपातकाल लगाने वालों के वंशज थाने में शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर दिलावर ने कहा कि अशोक गहलोत से ज्यादा झूठा, मक्कार, नाकारा, मुख्यमंत्री आज तक देश में कोई नही हुआ। मेने किसी की हत्या नहीं कि फिर भी मेरे खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज हो गया। मेने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने शिकायत दी उनकी शिकायत पर भी मामला दर्ज नहीं किया। उल्टा किरोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। सरकार अपनी झेंप मिटाने के लिए ईमानदार व जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जैसे आपातकाल के समय सज्जन लोगों व देशभक्तों के साथ अन्याय किया गया था। ये उन्ही के औलादें व वंशज है। यह उन्ही का बीज है। जो इस प्रकार के कृत्य कर रहे है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
बीकानेर में खेजड़ी बचाने का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने दिया समर्थन – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News
राजस्थान
भारत रूसी तेल पर क्या बदलेगा रुख? ट्रंप के दावे पर पीयूष गोयल का जवाब – National News
देश-दुनिया
बीकेईएसएल ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए
Bijali बिजली बीकानेर
गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published February 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?