Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मार्गदर्शन मांगने वाले अधिकारियों को सरकार की फटकार गाइडलाइन पढ़े बिना भेजने वालों को कहा- आगे से बिना पढ़े भेजा तो कार्यवाही करेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मार्गदर्शन मांगने वाले अधिकारियों को सरकार की फटकार गाइडलाइन पढ़े बिना भेजने वालों को कहा- आगे से बिना पढ़े भेजा तो कार्यवाही करेंगे
जयपुरराजस्थान

मार्गदर्शन मांगने वाले अधिकारियों को सरकार की फटकार गाइडलाइन पढ़े बिना भेजने वालों को कहा- आगे से बिना पढ़े भेजा तो कार्यवाही करेंगे

editor
editor Published June 23, 2023
Last updated: 2023/06/23 at 3:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।जयपुर निकायों (यूआईटी, विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड) में एक-एक फाइल पर सरकार से बार-बार मार्गदर्शन मांगने वाले अधिकारियों को सरकार ने फटकार लगाई है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्‌टे जारी करने समेत अन्य कार्यों के लिए मार्गदर्शन मांगने वाले अधिकारियों को नगरीय विकास विभाग ने विभाग से जारी आदेश, नोटिफिकेशन और गाइडलाइनों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी है। इन्हें पढ़े बिना ही आगे से मार्गदर्शन अगर किसी अधिकारी ने मांगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी जारी की है। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत की ओर से जारी आदेशों में बताया- अक्सर देखने में आया है कि यूआईटी, विकास प्राधिकरण समेत दूसरे निकायों के अधिकारी बड़ी संख्या में मार्गदर्शन के लिए विभाग को पत्र भेज रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि निकायों में बैठे अधिकारी विभाग से जारी आदेशों, निर्देशों, नोटिफिकेशन और मार्गदर्शन पुस्तिकाओं को नहीं पढ़ रहे। जबकि ये सब विभाग की वेबसाइट के अलावा प्रशासन शहरों के संग अभियान के ग्रुपों में भी उपलब्ध है।  सचिव ने अपने पत्र में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि आगे से कोई भी अधिकारी किसी भी फाइल पर मार्गदर्शन मांगता है उससे पहले वह अच्छे से सरकार की ओर से जारी आदेशों, सर्कुलरों, नोटिफकेशन, गाइडलाइन को पढ़कर देखे। कहीं ऐसा न हो कि जो मार्गदर्शन अधिकारी चाहता है वह पहले से इन आदेशों, सर्कुलरों, नोटिफकेशन, गाइडलाइन में उपलब्ध हो। अगर किसी अधिकारी ने ऐसा किया और बाद ये पाया गया कि संबंधित जानकारी पहले से आदेशों में उपलब्ध है तो मार्गदर्शन के लिए पत्र भेजने वाले अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा।बताना होगा कितने मामले हो रहे है प्रभावित इस पत्र में ये भी स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर कोई अधिकारी किसी मामले पर मार्गदर्शन मांगता है तो उसे अपने मार्गदर्शन पत्र के साथ ये भी स्पष्ट करना होगा कि उस मामले के कितने प्रकरण पेंडिंग पड़े है। इनकी संख्या विभाग को लिस्ट करके भेजनी होगी। अक्सर ऐसा होता है कि अधिकारी किसी व्यक्ति विशेष की फाइल के लिए भी विभाग से मार्गदर्शन मांग लेते है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?