Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री ने गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री ने गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री ने गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन

editor
editor Published June 17, 2023
Last updated: 2023/06/17 at 3:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को गंगाशहर में नए पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा में यहां वृत्ताधिकारी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। इसका प्राथमिकता से क्रियान्वयन करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ को साकार करे और मित्र बनकर आमजन की सुरक्षा करें। शिक्षा मंत्री ने अपराध के बदलते हुए तरीकों पर चिंता जताई और कहा कि आज साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में थानावार मौजीज लोगों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करें और ऐसे अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में साइबर विशेषज्ञ हों, जिससे किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। शिक्षा मंत्री ने नशे को अपराधों का मुख्य कारण बताया और कहा कि हमें नशे से दूर रहते हुए एक सभ्य समाज की परिकल्पना को साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द बीकानेर की मुख्य पहचान है। इसे बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाएं। पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि बीकानेर अपराध मुक्त शहर है। यही यहां की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के कार्य पूर्ण तत्परता से करने के लिए प्रतिबद्ध है और बेहतर पुलिसिंग आमजन को उपलब्ध करवा रही है।पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में गंगाशहर थाने में सीओ कार्यालय की अस्थाई शुरुआत की गई है। शीघ्र ही इसका नया भवन बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि गंगाशहर, नापासर और नाल थाने गंगाशहर वृत्त के अधीन होंगे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक शर्मा ने आभार जताया। गंगाशहर वृत्ताधिकारी मुकेश सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया और कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान त्रिलोकीनाथ कल्ला और अरविंद मिढ्ढा भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार
बीकानेर
एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी
राजस्थान
कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर
धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार

Published March 20, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
बीकानेर

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?