Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान यूनिवर्सिटी में 6700 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन:UG कोर्सेज के लिए स्टूडेंट आज से करें अप्लाई; PG कोर्स एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन 19 से
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान यूनिवर्सिटी में 6700 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन:UG कोर्सेज के लिए स्टूडेंट आज से करें अप्लाई; PG कोर्स एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन 19 से
जयपुरराजस्थान

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 6700 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन:UG कोर्सेज के लिए स्टूडेंट आज से करें अप्लाई; PG कोर्स एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन 19 से

editor
editor Published June 17, 2023
Last updated: 2023/06/17 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके तहत स्टूडेंट्स महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी पास कोर्स, ऑनर्स कोर्स के साथ सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीपीए में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में एडमिशन के लिए 17 जून से 26 जून रात 12 बजे तक यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://uniraj.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। PG कोर्स: टेस्ट के लिए आवेदन 19 से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान एडमिशन टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज- URATPG में पास होना जरूरी होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन 19 जून से 26 जून तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से हो सकेंगे। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज- URATPG परीक्षा की संयोजक प्रो. रश्मि जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी में PG विषयों की सूची, निर्धारित शुल्क का विवरण, परीक्षा की समय सारणी, प्रवेश पत्र व परीक्षा केन्द्रों की जानकारी के साथ परीक्षा के परिणाम तक सारी जानकारी www.uratpguor.org/rajasthan-university पर उपलब्ध होगी। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में आवेदन करना चाहते हैं। वे 26 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। इन सीटों के लिए कर सकेंगे आवेदन

महारानी कॉलेज

बीए पास कोर्स – 640
बीए ऑनर्स – 660
बीकॉम पास कोर्स – 180
बीकॉम ऑनर्स – 180
बीकॉम एसएफएस – 120
बीबीए एसएफएस – 120
बीएससी – 240
बीएससी ऑनर्स – 120
बीएससी होम साइंस – 40
बीसीए – 120
कुल – 2420
राजस्थान कॉलेज

बीए पास कोर्स – 480
बीए ऑनर्स – 600
बीए एसएफएस – 480
कुल – 1560
कॉमर्स कॉलेज

- Advertisement -

बीकॉम पास कोर्स – 660
बीकॉम ऑनर्स – 180
बीकॉम एसएफएस – 420
बीसीए – 120
बीबीए – 120
कुल – 1560
महाराजा कॉलेज

बीएससी पास कोर्स – 720 सीट
बीएससी ऑनर्स – 330 सीट
बीसीए – 120 सीट
कुल – 1170
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

जन आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
10वीं-12वीं मार्कशीट
स्थानांतरण प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
माइग्रेशन
मूल निवास प्रमाण पत्र
बैंक पास बुक
यूनिवर्सिटी के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार राजस्थान यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में 19 जून को यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही 28 जून को सिंडिकेट की बैठक भी प्रस्तावित है। जिसमें मुख्य रूप से नई शिक्षा नीति को लेकर मंथन किया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर
बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार
बीकानेर
एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी
राजस्थान
कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?