Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तूफान से उदयपुर में बारिश, तेज हवा चल रही:आज बिपरजॉय का असर बढने की संभावना,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > तूफान से उदयपुर में बारिश, तेज हवा चल रही:आज बिपरजॉय का असर बढने की संभावना,
उदयपुरराजस्थान

तूफान से उदयपुर में बारिश, तेज हवा चल रही:आज बिपरजॉय का असर बढने की संभावना,

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 3:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर।बिपरजॉय तूफान के गुजरात के कच्छ में जखौ तट से टकराने के बाद आगे बढऩे का प्रभाव उदयपुर में दिखने लगा। रात को जिले में बारिश हुई तो सवेरे भी शहर सहित कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। रात से एकाएक मौसम बिगड़ा और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही आज सुबह से अभी तक तेज हवाएं चल रही है। ठंडी हवाओं व बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग जयपुर केन्द्र ने आज उदयपुर-राजसमंद जिले में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी दी है। उदयपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात को तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। लोगों ने अपने आप को और घरों व बालकनी से सामान संभाला तो बाजार में खोमचे वालों से लेकर दुकानदारों ने अपने आप को संभाला। बारिश शुरू होने के साथ ही लोगों के मुंह से यह सुनने को मिला कि तूफान आ गया है। करीब 15 मिनट बाद बारिश थम गई और हवाएं तेज हो गई। रात भर ठंडी हवाएं चली। शहर के अलावा कुराबड़, लसाडिय़ा, सलूंबर आदि क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार सवेरे भी ठंडी हवाएं चल रही थी और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। जिला प्रशासन पूरी निगरानी बनाए हुए है। सवेरे फतहसागर झील की पाल किनारे आए लोगों में भी तूफान को लेकर ही चर्चा थी। वहीं सिविल डिफेंस की टीमें भी संसाधन के साथ तैयार है। इधर, सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के केसरियाजी (ऋषभदेव) में 24 मिलीमीटर (करीब एक इंच) बारिश हुई है। इसके अलावा सेमारी में 17 मिमी, गोगुंदा में 12 मिमी, जयसमंद में 9, केजड़ में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की चेतावनी जयपुर मौसम विभाग ने चेतावनी में उदयपुर, राजसमंद जिलों के आसपास के क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की चेतानी दी। साथ ही कहा कि आकाशीय बिजली के साथ तेज अंधड़ के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और ये गति बढ़ भी सकती है। इसी प्रकार 30 से 40 की गति से अंधड़ आने की संभावना जताई। चक्रवात के कारण उदयपुर जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 16 एवं 17 जून को अवकाश घोषित कर दिया है।उदयपुर जिले के किसी भी अधिकारी कार्मिक को 18 जून तक कोई अवकाश देय नहीं होगा तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। तूफान के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जिले भर में 16-17 जून को होने वाले प्रशासन गांव के संग और महंगाई राहत कैम्प स्थगित कर दिए गए है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?