Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ग्रामीण में कबड्डी और शहरी में क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > ग्रामीण में कबड्डी और शहरी में क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
जयपुरराजस्थान

ग्रामीण में कबड्डी और शहरी में क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 2:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।राजस्थान में 23 जून से 29 अगस्त तक 68 दिन प्रदेश में शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक होने जा रहे हैं। इसमें इस बार के राजस्थान के 53 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए 41 लाख 48 हजार से ज्यादा, जबकि शहरी ओलंपिक खेलों के लिए हिस्सा लेने के लिए 12 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में चुनावी साल में होने जा रहे इस अनूठे आयोजन पर सरकार द्वारा 130 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ​​​जिसका उद्घाटन 23 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।  ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक 12 लाख 48 हजार 622 रजिस्ट्रेशन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुए हैं। इनमें 9 लाख 72 हजार 992 पुरुष और 2 लाख 75 हजार 554 महिलाएं हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए कुल 8 लाख 1 हजार 82 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें 7 लाख 26 हजार 570 पुरुष और 74 हजार 485 महिलाएं हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए हुए 7 लाख 67 हजार 919 रजिस्ट्रेशन में से 5097 पुरुषों और 7 लाख 62 हजार 667 महिलाओं के हैं। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता के लिए कुल 5 लाख 82 हजार 674 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 3234 पुरुष और 5 लाख 79 हजार 439 महिलाएं हैं। इसी तरह वॉलीबॉल के लिए हुए 3 लाख 38 हजार 339 रजिस्ट्रेशन में से 2 लाख 70 हजार 213 पुरुषों और 68 हजार 106 महिलाओं के हैं। वहीं फुटबॉल के लिए हुए 2 लाख 87 हजार 194 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 2 लाख 34 हजार 222 और महिलाओं के 52 हजार 957 हैं। जबकि, शूटिंग बॉल के लिए हुए 1 लाख 31 हजार 341 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 1 लाख 28 हजार 976 और महिलाओं के 2364 हैं। शहरों में क्रिकेट की दीवानगी शहरी ओलंपिक खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए सर्वाधिक 2 लाख 72 हजार 802 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 2 लाख 50 हजार 345 पुरुष और 22 हजार 447 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (100 मीटर) के लिए 2 लाख 62 हजार 668 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 1 लाख 37 हजार 261 पुरुष और 1 लाख 25 हजार 393 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (200 मीटर) के लिए हुए 1 लाख 14 हजार 448 रजिस्ट्रेशन में से 65 हजार 692 पुरुष और 48 हजार 752 महिलाएं हैं। इसी तरह एथलेटिक्स (400 मीटर) के लिए हुए 53 हजार 345 रजिस्ट्रेशन में से 35 हजार 410 पुरुष और 17 हजार 935 महिलाएं हैं। वहीं शहरी ओलंपिक खेलों में कबड्डी के लिए कुल 1 लाख 91 हजार 112 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 1 लाख 36 हजार 998 पुरुष और 54 हजार 104 महिलाएं हैं। खो-खो में भाग लेने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार 53 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 683 पुरुष और 1 लाख 49 हजार 370 महिलाएं हैं। इसी तरह वॉलीबॉल में भाग लेने के लिए 81 हजार 324 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिनमें से 61 हजार 538 पुरुष और19 हजार 786 महिलाएं हैं। वहीं, फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए 72 हजार 618 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 56 हजार 332 पुरुष और 16 हजार 282 महिलाएं हैं। जबकि, बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कुल 38 हजार 731 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 22 हजार 995 पुरुष और 15 हजार 735 महिलाएं हैं। बता दें कि शहरी और ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन को भव्य बनाने के लिए सरकार ने इस बार बजट में 90 करोड़ की बढ़ोतरी की है। जहां पिछले साल सरकार ने 40 करोड़ रुपए खर्च कर ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन करवाया था। वहीं इस बार शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक के लिए कुल 130 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर पर खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, जिला स्तर पर पहुंचने पर खिलाड़ियों को ड्रेस किट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया- सरकार ने इस बार खेलों के लिए 50 लाख रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा था। जिसकी तुलना में कहीं ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। खिलाड़ियों और टीमों ने खेलों के लिए उत्साह के साथ जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं अब प्रदेशभर में ग्राम पंचायत और नगरपालिका स्तर तक इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।जनवरी में स्थगित हुआ था शहरी ओलिंपिक इससे पहले राजस्थान में 26 जनवरी से शहरी ओलिंपिक शुरू होने वाला था। लेकिन आयोजन से महज तीन दिन पहले आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। तब कहा गया था कि शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक का एक साथ आयोजन होगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज का राशिफल: जानिए सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
बीकानेर
धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?