Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 5 ब्लॉक के 909 पशुपालकों को लंपी से मृत पशुओं को मिली आर्थिक सहायता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > 5 ब्लॉक के 909 पशुपालकों को लंपी से मृत पशुओं को मिली आर्थिक सहायता
अनूपगढ़राजस्थान

5 ब्लॉक के 909 पशुपालकों को लंपी से मृत पशुओं को मिली आर्थिक सहायता

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 7:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ।आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंपी से मृत पशुओं के 41 हजार से भी अधिक पालकों को 175 करोड रुपए से भी अधिक की सहायता राशि वितरित की है। राज्यस्तरीय लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में भी हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन और पशुपालक मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान अनूपगढ़, घड़साना, विजयनगर, रावला, रायसिंहनगर ब्लॉक के पशुपालकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सहायता राशि दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। स्थानीय पशुपालकों ने आर्थिक सहायता दिए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। 5 ब्लॉक के 909 पशुपालकों को मिली आर्थिक सहायता अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में आयोजित कार्यक्रम में अनूपगढ़, घड़साना, विजयनगर, रावला और रायसिंहनगर के 909 पशुपालकों को पहले चरण में आर्थिक सहायता मिली है। अनूपगढ़ के राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. नरेंद्र नागपाल ने बताया कि अनूपगढ़ के 31, घडसाना 164, विजयनगर 165, रावला 192 और रायसिंहनगर के 357 पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिली है। अनूपगढ़ ब्लॉक में लंपी बीमारी से सबसे कम दुधारू पशुओं की मौत हुई है। प्रभारी डॉ. नरेंद्र नागपाल ने बताया कि लंपी महामारी के दौरान स्थानीय प्रशासन के द्वारा उचित व्यवस्था की गई थी और समय-समय पर पशुपालकों को महामारी को लेकर जागरूक किया गया था। इसी का परिणाम है कि अनूपगढ़ ब्लॉक में लंपी महामारी से कुल 36 दुधारू पशुओं की मौत हुई है। पहले चरण में 31 पशुपालकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायता राशि दी है। आज व्यापार मंडल में आयोजित कार्यक्रम में ओएसडी कल्पना अग्रवाल, उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया, पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल, तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई, विकासअधिकारी रविंद्र शर्मा, राजकीय पशु अस्पताल प्रभारी डॉ. नरेंद्र नागपाल, अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष बुलचंद चुघ, पंचायत समिति प्रधान राधा डागला अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पशुपालक, सरपंच सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Published February 14, 2026
राजस्थान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार

Published February 14, 2026
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?