Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नेशनल हाइवे 68 पर वाहन ने मारी टक्कर, दो युवक की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > नेशनल हाइवे 68 पर वाहन ने मारी टक्कर, दो युवक की दर्दनाक मौत
बाड़मेरराजस्थान

नेशनल हाइवे 68 पर वाहन ने मारी टक्कर, दो युवक की दर्दनाक मौत

editor
editor Published June 9, 2023
Last updated: 2023/06/09 at 3:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।मृतक मनोहर चार बहनों का इकलौता भाई है। शादी 3 साल पहले हुई थी।नेशनल हाइवे 68 पर बीती रात ने तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गुजरात रेफर कर दिया गया है। धोरीमन्ना से कुछ दूरी पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाने के नेशनल हाइवे रणछोड़ फिलिंग स्टेशन के पास की है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं ड्राइवर स्कार्पियो गाड़ी लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार रात को नेशनल हाईवे 68 पर लुखु गांव से बाइक सवार ताजाराम (28) पुत्र ठाकराराम निवासी खरड़ व मनोहरलाल (27) पुत्र किसनाराम निवासी गुणेशानियों की ढाणी धोरीमन्ना दोनों फर्नीचर की साइड का माप लेकर लुखु से धोरीमन्ना की ओर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 68 रणछोड़ फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो सामने से काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार कर कुचल दिया। आसपास के लोगों ने दोनों बाइक सवार को धोरीमन्ना हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गुजरात रेफर कर दिया। धोरीमन्ना से कुछ ही दूरी पर मनोहरलाल ने दम तोड़ दिया।मृतक के शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायल ताजाराम का गुजरात में इलाज चल रहा है। हेड कांस्टेबल मोटाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गाड़ी नंबर को ड्रेस कर लिया है। फिलहाल जांच शुरू कर दी है। चार बहनों में इकलौता भाई मृतक मनोहरलाल पांच भाई-बहन है। इसमें भाई इकलौता है। बहनों से भाई का साया उठ गया है। वहीं मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। कोई संतान नहीं है। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक व घायल लकड़ी का काम करते थे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मनोहर व घायल ताजाराम लकड़ी फर्नीचर का काम करते थे। बीती रात को भी लुखू गांव साइट पर लकड़ी का माप लेने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?