Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लंबे इंतजार के बाद मानसून आईएमडी ने जारी किया 13 जिलों में अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > लंबे इंतजार के बाद मानसून आईएमडी ने जारी किया 13 जिलों में अलर्ट
Jaipurराजस्थान

लंबे इंतजार के बाद मानसून आईएमडी ने जारी किया 13 जिलों में अलर्ट

editor
editor Published June 9, 2023
Last updated: 2023/06/09 at 12:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने मानसून आगमन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं। गोवा और मुंबई में यह 17 जून तक दस्तक दे सकता है। दिल्ली में इसके जून के आखिर तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं केरल के 25 दिन बाद मानसून राजस्थान में प्रवेश करता है। ऐसे में राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक प्रवेश कर सकता है।आमतौर पर मानसून केरल के तट पर एक जून को पहुंच जाता है। इस बार अल नीनो और चक्रवाती तूफान के कारण सात दिन देर से पहुंचा है। मानसून पहुंचने की खबर से आम लोगों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वे खरीफ सीजन के लिए बुआई की तैयारी शुरू करने वाले है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि व डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस बार मानसून झमाझम के साथ केरल पहुंचा। मानसून की देरी का बारिश पर कोई असर नहीं होगा। विभाग पहले ही मानसून सामान्य रहने का अनुमान जता चुका है। विज्ञानियों ने पहले बताया था कि चक्रवात ‘विपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है, इसलिए केरल में इसकी शुरुआत हल्की होगी। केरल में दो दिन से मानसून पूर्व की झमाझम बारिश हो रही है। 13 जिलों में आज अंधड़ व बारिश का अलर्ट: मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधेड़ के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। केन्द्र ने शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, धौलपुर, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?