Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून,बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, जुलाई में होगी प्री-मानसून की एंट्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून,बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, जुलाई में होगी प्री-मानसून की एंट्री
Jaipurराजस्थान

राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून,बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, जुलाई में होगी प्री-मानसून की एंट्री

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 1:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर हल्का पडऩे के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है।इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही अब तक भारत में मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। केरल में मानसून की एंट्री अगले 48 से 72 घंटे के अंदर होने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान तक मानसून को आने में ज्यादा वक्त लग सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं।
गर्मी के तेवर होंगे तेज
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर तेज रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में भी टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया। इसके अलावा बूंदी में तापमान 42, बाड़मेर में 41.5, फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जयपुर, कोटा और उदयपुर में उमस, रात में बढ़ी गर्मी
इधर, मध्य राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई। जयपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली है और हल्की उमस से लोग परेशान हैं। इन जिलों में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज हो गई।
जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह बूंदी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6, उदयपुर में 27, डूंगरपुर में 27.5 और बांसवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।आज भी मौसम में बदलाव की संभावना राजस्थान, पंजाब सीमा के ऊपर अभी भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर एरिया में आज भी मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग ने इन एरिया में 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?