Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मानसून:बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, दिन का पारा अब 40 डिग्री ऊपर चला गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मानसून:बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, दिन का पारा अब 40 डिग्री ऊपर चला गया
जयपुरराजस्थान

मानसून:बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर शुरू, दिन का पारा अब 40 डिग्री ऊपर चला गया

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 5:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है।इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही अब तक भारत में मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। केरल में मानसून की एंट्री अगले 48 से 72 घंटे के अंदर होने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान तक मानसून को आने में ज्यादा वक्त लग सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं।
फोटो बाड़मेर के स्टेशन रोड का है। यहां इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है।गर्मी के तेवर होंगे तेज मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर तेज रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में भी टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया। इसके अलावा बूंदी में तापमान 42, बाड़मेर में 41.5, फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।जयपुर, कोटा और उदयपुर में उमस, रात में बढ़ी गर्मी इधर, मध्य राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई। जयपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली है और हल्की उमस से लोग परेशान हैं। इन जिलों में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज हो गई।जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह बूंदी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6, उदयपुर में 27, डूंगरपुर में 27.5 और बांसवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।फोटो जयपुर के जंतर-मंतर का है। गर्मी की वजह से टूरिस्ट की संख्या भी कम होने लगी है।फोटो जयपुर के जंतर-मंतर का है। गर्मी की वजह से टूरिस्ट की संख्या भी कम होने लगी है।
आज भी मौसम में बदलाव की संभावना राजस्थान, पंजाब सीमा के ऊपर अभी भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर एरिया में आज भी मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग ने इन एरिया में 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 38.4 27.8
भीलवाड़ा 39.9 27.4
अलवर 41 25.6
जयपुर 38.8 29
पिलानी 38.9 25.4
सीकर 37.6 25
कोटा 41.6 29.6
बूंदी 42 28.6
चित्तौड़गढ़ 39.2 23.2
उदयपुर 37.5 27
धौलपुर 41.2 25.9
बारां 40.5 24.8
डूंगरपुर 39.8 27.5
करौली 40 24
बाड़मेर 41.5 29
जैसलमेर 40.2 28.5
जोधपुर 38.3 28.3
फलोदी 41.2 30.8
बीकानेर 40.9 28.8
चूरू 42.5 27.6
गंगानगर 39 24.7
जालोर 39.7 29.8

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?