Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कागजों में काम पूरा बताकर पैसे उठाने का आरोप, सरपंच ने आरोपों को बताया निराधार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > कागजों में काम पूरा बताकर पैसे उठाने का आरोप, सरपंच ने आरोपों को बताया निराधार
अनूपगढ़राजस्थान

कागजों में काम पूरा बताकर पैसे उठाने का आरोप, सरपंच ने आरोपों को बताया निराधार

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 2:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

अनूपगढ।घड़साना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 6 डीडी के वार्ड नंबर 12 के वार्ड पंच जीवन सिंह ने सरपंच लिछमा देवी और ग्राम विकास अधिकारी गोपीचंद पर गबन के आरोप लगाए हैं। वार्ड पंच ने बताया कि सरपंच लिछमा देवी जयपाल का काम उसका बेटा जगदीश जयपाल संभालता है। वार्ड पंच ने आरोप लगाय कि सरपंच, उसके बेटे और ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत में काफी स्थानों पर विकास कार्यों के नाम पर घोटाला और गबन किया है। वार्डपंच ने बताया कि बरसात के दिनों में ग्राम पंचायत की हालत दयनीय हो जाती है। गांव की गलियों में बरसात का पानी जमा होने के कारण गलियां नहर का रूप ले लेती हैं।वार्डपंच ने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है।पेयजल पाइप डालने का काम मात्र कागजों में-वार्ड पंच वार्डपंच ने आरोप लगाया है कि गांव 6 डीडी के वार्ड 12 में पेयजल की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने का काम 2021 में 1.40 लाख की लागत से स्वीकृत हुआ था। मगर सरपंच, उसके बेटे और वीडीओ की मिलीभगत के कारण यह काम नहीं हो पाया। जबकि इन्होंने सूचना पोर्टल पर 1 साल से काम को अंडर प्रोसेस में लिया हुआ है।बोरवेल में भी भ्रष्टाचार-वार्ड पंच वार्डपंच ने आरोप लगाया कि 2022 में दो लाख की लागत से बोरवेल लगाने का काम स्वीकृत हुआ था, मगर बोरवेल के काम में महज 50 से 60 हजार रुपए का खर्च आया है।सफाई व्यवस्था के नाम पर उठाया बजट वार्डपंच ने बताया कि सरकार से वार्ड 5 और 6 में सफाई व्यवस्था के लिए 2022-23 में 2 लाख के लगभग बजट पास हुआ था। मगर सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा इन वार्डों में सफाई के नाम पर बिल्कुल भी खर्च नहीं किया गया। सभी ने पोर्टल सूचना पर काम को फरवरी माह में शुरू किया हुआ दिखाया हुआ है और वह काम अभी तक अंडर प्रोसेस में चल रहा है।सरपंच के बेटे ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पेयजल की पाइप को खोदकर चेक कर सकता है। वार्ड नंबर 5 और 6 में नियमानुसार सफाई करवाई जा रही है। नायब तहसीलदार सुंदरपाल ने बताया कि यह मामला पंचायत समिति से संबंधित है और विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के कड़े निर्देश
बीकानेर
फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर 34 हजार की ठगी, आरोपी फरार
बीकानेर
बिना मान्यता स्कूल पर छापा, 100 बच्चों का भविष्य दांव पर
बीकानेर
डेहरू माता मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का स्टे, बीडीए की कार्रवाई रुकी
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
बीकानेर शिक्षा
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?