बीकानेर। भीषण गर्मी के कारण पशु को भी जीना दूभर हो गया हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण पशुपालक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। नोखा प्रखंड के चनकी पंचायत के एघरा गांव में लू लगने से 29 भेड़ की मौत हो गई। वहीं 175 भेड़ का इलाज जारी है।
इसकी जानकारी देते हुए सोतवा पंचायत समिति सदस्य अजय पाल ने बताया कि एघरा गांव में लू लगने से मंगलवार को 29 भेड़ की मौत हो गई, सभी भेड़ बीमार थे। इसकी सूचना पर स्थानीय पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद इसकी सूचना नोखा पशुपालन विभाग को दी गई। जहां पर के पशुपालन विभाग के डॉक्टर के निर्देश पर पशुपालन कर्मी अभिनव कुमार गांव पहुंच कर भेड़ का इलाज शुरू किया। यहां पर जांच के दौरान लू लगने की बात बताई जा रही है। लू लगने से राजेंद्र पाल की 29 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र पाल ने बताया कि बुधवार को 175 भेड़ को इंजेक्शन दी गई। यहां पर लू से बचाव के लिए यह इलाज किया गया। यह सभी भेड़ राजेंद्र पाल के बताए जा रहे हैं। मौके पर पशुपालक राजेंद्र पाल, बीडीसी सोतवा पंचायत अजय पाल, अभिनव कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
लू लगने से 29 भेड़ों की हुई मौत, 175 का इलाज जारी

