बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस मुख्यालय में क्राइम मीटिंग लेने के बाद देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन 20 आईपीएस अधिकारियों में 5 सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं।
इनमें वीके सिंह,हवा सिंह घुमरिया,रुपिंदर सिंघ,राहुल प्रकाश और डॉ.रामेश्वर सिंह हैं। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को नए जिलों में ओएसडी लगाया गया हैं। जानकारी सूत्रों की माने तो बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी के साथ उनके चैम्बर में 15 मिनट की मीटिंग की।
इस चर्चा के बाद 4 सीनियर अधिकारियों के तबादले किए और राहुल प्रकाश का तबादला भरतपुर रेंज से कैंसल कर जयपुर कमिश्नरेट में किया गया। चर्चा यह है कि क्राइम मीटिंग के बाद कुछ अधिकारियों से सीएम ने उनके काम को लेकर बात की जिससे सीएम नाराज हुए। क्राइम मीटिंग के दौरान सीएम ने इन अधिकारियों के काम को लेकर कई सवाल डीजीपी से भी पूछे। क्राइम मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम ने 20 मिनट प्रेस को दिया और सीएमआर चले गए।
करीब आधे घंटे बाद पुलिस मुख्यालय में तैनात वीके सिंह और हवा सिंह घुमरिया का तबादला कर दिया गया। वहीं सीएम ने 15 जिलों में 15 आईपीएस को पुलिस विशेषाधिकारी लगाया गया है। ये एसपी की तरह काम करेंगे। इससे पहले इन जिलों में 15 आईएएस को ओएसडी के तौर पर लगाया जा चुका हैं।राहुल प्रकाश ने भरतपुर जॉइन नहीं किया था, 5 दिन बाद ही फिर जयपुर में पोस्टिंग
भरतपुर रेंज आईजी के पद पर लगाए गए डीआईजी राहुल प्रकाश का तबादला निरस्त कर जयपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात व प्रशासन लगाया है। कमिश्नरेट में दो साल बाद उनकी वापसी हुई है। रूपिन्दर सिंघ भरतपुर रेंज आईजी होंगे।
20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

