Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहले लगाये स्टेटस फिर एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पहले लगाये स्टेटस फिर एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी
बीकानेरराजस्थान

पहले लगाये स्टेटस फिर एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

editor
editor Published June 7, 2023
Last updated: 2023/06/07 at 3:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लूणकरनसर में एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में जेठ और बहू थे। मरने से पहले युवक ने रात बारह बजे लड़की के साथ फोटो लगाते हुए गाने का स्टेट्स लगाया। इसमें कहा गया कि “देखना एक दिन मेरे लिए भी गाना बजेगा, चला गया चांद कहां? आसमां को छोड़ के।” दोनों के शवों के चिथड़े उड़ गए, जो अब लूणकरनसर अस्पताल पहुंचाए गए हैं।देर रात करीब दो बजे के बीच नाथवाणा की तरफ लूणकरनसर से निकलने वाली अबोहर-जोधपुर रेल के नीचे आकर दोनों ने जान दे दी। दोनों एक साथ थे। ट्रेन से टकराने से दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मौके पर ही मौत हो गई। देर रात करीब दो बजे बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह के पास सूचना आई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। लूणकरनसर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि लड़का महावीर बिश्नोई (25) निवासी सहनीवाला है। लड़की सोफिका बिश्नोई (28) साल है। लड़की की शादी महज सात महीने पहले फूलदेसर में मुकेश बिश्नोई से हुई थी। मुकेश मृतक महावीर के बुआ का लड़का है। पुलिस इस पूरे मामले की अब छानबीन कर रही है।एक नहीं, अनेक स्टेट्समहावीर ने रात बारह बजकर 12 बजकर 14 मिनट पर पहला स्टेट्स लगाया। जिसमें “चला गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर” गाना लगाया और बेकग्राउंड में सोफिका की अनेक फोटो लगाई और MISS YOU लिखा है। एक मिनट ही दूसरा स्टेट्स लगाया, जिस में बेक ग्राउंड में कहा गया कि आज हूं तो मेरी कद्र नहीं है, लेकिन याद रखना जिस दिन खो दोगे, उस दिन मुस्कुराते हुए भी रो दोगे। फिर 12.20 पर स्टेट्स लगाया कि “सबसे अच्छी चीज मौत है..!!”, अंतिम स्टेट्स भी रात 12.25 पर लगाया। जिसमें एक वीडियो कॉल का स्टेट्स लगाया है। ये मोबाइल नंबर सोपूजी नाम से सेव किया हुआ था गांव में सनसनीइस घटना के बाद लूणकरनसर कस्बे और मृतकों के गांवों में सनसनी फैल गई है। हर कोई हतप्रभ है कि इस तरह भी कोई अपनी जान दे सकता है? दोनों कब घर से निकले और कब रेल की पटरियों पर पहुंच गए, ये स्पष्ट नहीं हुआ है।परिजनों को किया था फोन बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने पीहर में फोन करके भी बताया था कि आज उसका अंतिम दिन है। इसके बाद से परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे। देर रात ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।


Share News

editor June 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में देसी घी मिलावट का बड़ा खेल उजागर, 310 किलो जब्त
बीकानेर
गंगाशहर में रंजिश ने जन्म दी आग, दो मोटरसाइकिलें जला देने का मामला
बीकानेर
गांव में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
नापासर थाने में नई सीआई ने संभाला पद, अपराध पर सख्ती का ऐलान
बीकानेर
BLO आत्महत्या से बढ़ा विवाद, सुसाइड नोट ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए
बीकानेर
दिल्ली में दो CRPF स्कूल और चार अदालतें बम धमकी से हाई अलर्ट पर
देश-दुनिया
स्कूल वाहनों पर कड़ी निगरानी: नियम नहीं मानने पर सीज होंगे वाहन
बीकानेर
करणी इंडस्ट्रियल एरिया में आग, छिपे अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में देसी घी मिलावट का बड़ा खेल उजागर, 310 किलो जब्त

Published November 18, 2025
बीकानेर

गंगाशहर में रंजिश ने जन्म दी आग, दो मोटरसाइकिलें जला देने का मामला

Published November 18, 2025
बीकानेर

गांव में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर मारपीट का मामला दर्ज

Published November 18, 2025
बीकानेर

नापासर थाने में नई सीआई ने संभाला पद, अपराध पर सख्ती का ऐलान

Published November 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?