Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नहर टूटने से किसानो की फसल का हुआ नुकसान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > नहर टूटने से किसानो की फसल का हुआ नुकसान
गंगानगरबीकानेर

नहर टूटने से किसानो की फसल का हुआ नुकसान

editor
editor Published June 7, 2023
Last updated: 2023/06/07 at 8:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर के गांव पंद्रह पीएस के पास नहर में आया कटाव।

जिले के रायसिंहनगर में पंद्रह पीएस के पास नहर में कटाव आ गया। किसानों ने इसे बांधने का प्रयास किया। दोपहर तक नहर बांधने का काम जारी था। यह नहर बुधवार को लगातार दूसरी बार टूटी। करीब पंद्रह दिन पहले भी यह नहर टूट गई थी। उस समय किसानों ने इसे कच्चा बांध दिया था लेकिन अब दोबारा नहर में पानी का बहाव तेज आने से फिर से नहर टूट गई। नहर में कटाव के बाद बहता पानी।खेतों में भर गया पानी नहर टूटने से पानी बहकर आसपास के खेतों में फैल गया। इन खेतों में नरमे की फसल बोई हुई थी। पानी जमा हो जाने से बोई हुई फसल को नुकसान हो गया। किसानों को यहां करीब पंद्रह दिन के अंतराल से दूसरी बार नुकसान झेलना पडा है। इससे पहले किसानों ने यहां नरमे की फसल बोई हुई थी। पंद्रह दिन पहले नहर टूट जाने पर भी यहां बुवाई बेकार हो गइ थी। बुधवार को एक बार फिर नहर टूट जाने के बाद किसानों की नरमे की फसल को नुकसान झेलना पड़ा।नहरी विभाग को दी जानकारी सुबह नहर टूटने की जानकारी मिलते ही किसानों ने इस बारे में आसपास के अन्य किसानों को बताया। किसानों ने अपने स्तर पर नहर काे बांधने की कोशिश शुरू कर दी दोपहर तक नहर बांधने का काम जारी था। गंगनहर के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्रसिंह ने बताया कि लगातार दूसरी बार नहर टूटी है। इस बारे में नहरी विभाग को जानकारी दी गई है। किसानों ने नहर को बांधने का काम शुरू कर दिया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे
बीकानेर
इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी
बीकानेर
डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘ज्योतिष गौरव 2025’, सवाई माधोपुर में सम्मान
बीकानेर
किसानों के लिए अलर्ट, 31 दिसंबर तक फसल बीमा नहीं कराया तो मुआवजा नहीं मिलेगा
राजस्थान
बालू रंग के अपाचे क्यों बन रहे पाक बॉर्डर पर दुश्मन का काल
देश-दुनिया
PBM: मुफ्त दवाइयां हैं स्टोर में, फिर भी मरीजों को बाहर से लाने को मजबूर किया
बीकानेर
शेरूणा में वाहन की चपेट से चार साल की बच्ची की मौत
बीकानेर
क्रेन की लापरवाही से लोहे की प्लेट गिरी, युवक की मौत का मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे

Published December 18, 2025
बीकानेर

इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी

Published December 18, 2025
बीकानेर

डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘ज्योतिष गौरव 2025’, सवाई माधोपुर में सम्मान

Published December 18, 2025
बीकानेर

PBM: मुफ्त दवाइयां हैं स्टोर में, फिर भी मरीजों को बाहर से लाने को मजबूर किया

Published December 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?