Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री का CM अशोक गहलोत पर तंज:बोले- विधायक के भ्रष्टाचार पर मोहर लगाने के लिए आ रहे है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > केंद्रीय मंत्री का CM अशोक गहलोत पर तंज:बोले- विधायक के भ्रष्टाचार पर मोहर लगाने के लिए आ रहे है
राजस्थान

केंद्रीय मंत्री का CM अशोक गहलोत पर तंज:बोले- विधायक के भ्रष्टाचार पर मोहर लगाने के लिए आ रहे है

editor
editor Published June 2, 2023
Last updated: 2023/06/02 at 10:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बाड़मेर।मंत्री ने लगाए कांग्रेस नगर परिषद बोर्ड और एमएलए पर गंभीर आरोप।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सांसद सेवा केंद्र में बाड़मेर नगर परिषद के बीजेपी पार्षदों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में पार्षदों ने कांग्रेस बोर्ड द्वारा वार्डो में विकास में भेदभाव करने व खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में विधायक मेवाराम जैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शह पर भूमाफिया नगर परिषद बोर्ड को चला रहे है। टेंडर प्रक्रिया में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। मंत्री ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम विधायक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर मोहर लगाने के लिए बाड़मेर आ रहे है।मंत्री ने बाड़मेर नगर परिषद बीजेपी पार्षदों के साथ की मीटिंग।दरअसल, राजस्थान विधानसभा में 6 माह से कम का समय बचा है। कांग्रेस, बीजपी व अन्य राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए है। सीएम अशोक गहलोत आज शुक्रवार को बाड़मेर आ रहे है। आदर्श स्टेडियम में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बाड़मेर नगर परिषद बोर्ड के बीजेपी पार्षदों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में पार्षदों ने कांग्रेस बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी पार्षदों के साथ विकाय कार्यो में भेदभाव किया जा रहा है।मंत्री का आरोप- नगर परिषद कांग्रेस बोर्ड को भूमाफिया चला रहे है।केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि कांग्रेस नगर परिषद बोर्ड में पट्‌टे, टेंडर प्रक्रिया सभी भ्रष्टाचार का आलम है। भूमाफिया नगर परिषद कांग्रेस बोर्ड और विधायक को चला रहे है। यहां पर सरकारी व लोगों के प्लाट पर भूमाफिया कब्जा कर रहे है। विधायक की मिलीभगत होने के कारण यहां के पार्षदों ने मुद्दा उठाया है। शहर में पानी की भयंकर समस्या है। वार्डों में पानी आ नहीं रहा है। इसको लेकर आगे की रणनीति बनाई गई है।मंत्री का सीएम पर तंज बोले- भ्रष्टाचार मोहर लगाने आ रहे है हम आने वाले सोमवार को बड़ा आंदोलन करेंगे। फर्जी पट्‌टों व पानी की समस्या को लेकर सोमवार को आंदोलन करेंगे। बहरी, गूंगी राजस्थान सरकार को घेरंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर विधायक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर मोहर लगाने के लिए बाड़मेर आ रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर
करणी माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि स्थापना, 24 घंटे दर्शन
बीकानेर
अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
सूरसागर झील दीपोत्सव में 11 हजार दीपों से जगमगाया बीकानेर
बीकानेर
बीकानेर धर्मयात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सजीव झांकियां आकर्षण
बीकानेर
नवरात्रि पर नोखा में मांस दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?