Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक युवती ने किया विदेश भेजने के नाम पर ₹3 लाख रुपए की ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > एक युवती ने किया विदेश भेजने के नाम पर ₹3 लाख रुपए की ठगी
अनूपगढ़राजस्थान

एक युवती ने किया विदेश भेजने के नाम पर ₹3 लाख रुपए की ठगी

editor
editor Published June 2, 2023
Last updated: 2023/06/02 at 7:15 PM
Share
SHARE
Share News

अनूपगढ़ । आदर्श कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से विदेश भेजने के नाम पर ₹3 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने श्रीगंगानगर के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवती के पिता बलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी आदर्श कालोनी ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह अपनी बेटी सिंबल को ऑस्ट्रेलिया वीजा पर भेजने के लिए श्रीगंगानगर स्काई हाई इमीग्रेशन के मालिक अरुण कंबोज पुत्र अमीरचंद से मिले।अरुण कंबोज ने युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए ₹15 लाख की मांग की और कहा कि विदेश जाने के सारे कागजात उनके द्वारा ही तैयार किए जाएंगे। बलविंदर सिंह ने बताया कि ₹15 लाख में से ₹3 लाख उसने अरुण कंबोज के बैंक खाते में नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर दिए और अपनी बेटी सिंबल कौर को आइलेट्स का कोर्स भी करवा दिया।बलविंदर सिंह ने बताया कि इस दौरान कई बार अरुण कंबोज से सिंबल कौर को विदेश भेजने के लिए भी कहा गया। मगर अरुण कंबोज हर बार टालमटोल करता रहा और वह पिछले 4 महीनों से केवल आश्वासन ही दे रहा है। इस दौरान अरुण कंबोज ने सिंबल कौर को विदेश भेजने के लिए उसे कुछ कागजात भी दिए। बलविंदर सिंह ने बताया कि जो कागजात अरुण कंबोज ने दिए थे वह सभी फर्जी पाए गए। कागजात फर्जी पाए जाने पर जब अरुण कंबोज से दिए गए ₹3 लाख वापस मांगे तो अरुण कंबोज उन पर भड़क गया और अरुण कंबोज ने धमकी दी कि उसका भाई एसपी कार्यालय में क्लर्क है और तुम्हारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।बलविंदर सिंह ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में श्रीगंगानगर स्थित स्काई हाई इमीग्रेशन के मालिक अरुण कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर न्याय की मांग की है। थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच एएसआई पृथ्वी सिंह नरुका को सौंपी गई है।

 


Share News

editor June 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर कोर्ट बार रूम की हालत खराब, अधिवक्ताओं ने मांगी मरम्मत
बीकानेर
बड़ा हादसा: बजरी खानों पर बना मकान धमाके से धंसा
बीकानेर
बीकानेर में रिटायर्ड IAS के घर चोरी, चोरों ने उखाड़ ले गए हैंडल-नल
crime बीकानेर
राजस्थान में आ रही है AI पॉलिसी 2025, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
राजस्थान
क्या भारत में आर्थिक आपातकाल लगा? PIB ने किया सच्चाई का खुलासा
देश-दुनिया
बीकानेर में तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
crime बीकानेर
11 साल बाद रिश्वतखोर ASI पर शिकंजा, ACB ने कोर्ट में पेश किया चालान
crime बीकानेर
राजस्थान में 1000 नए बस चालकों की भर्ती शुरू, बीकानेर को मिलेंगे 130
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में आ रही है AI पॉलिसी 2025, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Published August 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 1000 नए बस चालकों की भर्ती शुरू, बीकानेर को मिलेंगे 130

Published August 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में पत्थर खनन बंद, लाखों मजदूरों की आजीविका खतरे में

Published August 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 69 साल का रिकॉर्ड, 16 जिलों में स्कूल बंद

Published August 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?