Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केमिकल से भरा टैंकर देर रात बेकाबू 5 दुकान जलकर राख हुई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > केमिकल से भरा टैंकर देर रात बेकाबू 5 दुकान जलकर राख हुई
बाड़मेरराजस्थान

केमिकल से भरा टैंकर देर रात बेकाबू 5 दुकान जलकर राख हुई

editor
editor Published May 31, 2023
Last updated: 2023/05/31 at 10:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।केमिकल से भरा टैंकर देर रात बेकाबू होकर बाड़मेर के पास मेगा हाईवे से नीचे उतर गया। फिर एक होटल और दुकान के अंदर घुस गया। इस दौरान टैंकर में आग लग गई और इसमें दो लोग जिंदा जल गए। आग ने 5 दुकानों को भी चपेट में ले लिया। घटना बाड़मेर जिले के सिणधरी कस्बे के सर्किल की है।घटना मंगलवार रात करीब 10:15 बजे की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब 1 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि केमिकल से धुंआ बुधवार सुबह तक निकलता रहा। मौके पर जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित, एसपी दिगंत आनंद, बालोतरा एडीएम अश्विनी पंवार, सिणधरी एसडीएम रामसिंह गुर्जर, तहसीदार ममता लहुआ, बालोतरा एएसपी, सीताराम खोजा, सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी सहित जिले के तमाम अधिकारी भी पहुंचे।फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों व पानी के दर्जनों टैंकरों की मदद से आग को कंट्रोल किया गया।फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों व पानी के दर्जनों टैंकरों की मदद से आग को कंट्रोल किया गया।
तहसीलदार ममता लहुआ ने बताया- केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से बालोतरा की तरफ जा रहा था तभी रात करीब 10:15 बजे टैंकर का टायर फटा। इससे टैंकर बेकाबू होकर होटल और दुकान के अंदर घुस गया। केमिकल रिसाव होने से आग पर कंट्रोल पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां और पानी के टैंकरों की मदद से करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
होटल में बैठा युवक भी जिंदा जला सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक करीब डेढ़ बजे दो लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई। इसमें एक होटल पर बैठा हुआ व्यक्ति और एक टैंकर ड्राइवर है। इसके अलावा हादसे के समय होटल में कितने लोग थे, पता लगाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, रेस्क्यू जारी है।आग लगने के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।लंबे समय से दमकल की हो रही मांगफायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन केमिकल होने से खतरा ज्यादा था। ललिता टी स्टॉल, सुभाष मेडिकल, मरुधर ट्रैवल्स, न्यू बाबा रामदेव टी स्टॉल व वीर तेजाजी होटल समेत करीब 5 दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। सिणधरी में लंबे समय से दमकल की मांग की जा रही है।

प्रशासन पीछे कच्ची बस्ती को करवाया खाली

प्रशासन ने आग बढ़ती देख दुकानों के पीछे बसी कच्ची बस्ती को खाली करवाया। वहीं, स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि ने होटल के पीछे की तरफ से खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। वहीं, घटना के बाद मेगा हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। सिणधरी कस्बे के सर्किल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। करीब पांच घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?