Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 6 से 7 बदमाशों ने किया हमला एक कॉन्स्टेबल घायल पुलिस की गाड़ी छीनकर भागे बदमाश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > 6 से 7 बदमाशों ने किया हमला एक कॉन्स्टेबल घायल पुलिस की गाड़ी छीनकर भागे बदमाश
उदयपुरराजस्थान

6 से 7 बदमाशों ने किया हमला एक कॉन्स्टेबल घायल पुलिस की गाड़ी छीनकर भागे बदमाश

editor
editor Published May 31, 2023
Last updated: 2023/05/31 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर में करीब एक माह पहले मांडवा थाना पुलिस पर हमले की घटना के बाद अब पहाड़ा थाना पुलिस पर हमला हुआ है। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है जब पहाड़ा थाना पुलिस लूट के मामले में आरोपी गोविंद को पकड़ने उसके घर पहुंची थी। तभी गोविंद सहित हिस्ट्रीशीटर मनसाराम, उसका भाई गंगाराम सहित 6 से 7 बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई।साथ ही चालक के साथ मारपीट करते हुए पुलिस की गाड़ी छीनकर फरार हो गए। आरोपी गाड़ी को कुछ ही दूरी पर छोड़कर भाग गए। जहां से पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आसपास नाकाबंदी करवा दी।बताया जा रहा है कि पहाड़ा पुलिस जब आरोपी को घर पकड़ने गई थी, तब ये बदमाश पास ही अंधेरे में शराब पार्टी कर रहे थे। बाकी पुलिसकर्मी आरोपी के घर की तरफ जाने लगे, तभी आरोपियों ने मौका देखकर पुलिस गाड़ी के चालक पर पत्थर बरसाते हुए हमला कर दिया। उससे गाड़ी छीनकर भाग निकले। चालक का हॉस्पिटल में इलाज कराया गया।मौके पर पहुंचे डिप्टी, 3 थानों का जाब्ता तलाश में जुटा घटना के बाद पुलिस डिप्टी डूंगरसिंह चुंडावत मौके पर पहुंचे। साथ ही बावलवाड़ा, खेरवाड़ा, पाटिया थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्च अभियान चलाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। जानकारी अनुसार पास ही गुजरात सीमा होने से आरोपियों के गुजरात में भागने के अंदेशा है। ऐसे में पुलिस तलाश में जुटी है।बता दें, करीब एक माह पहले कोटड़ा में मांडवा थाना पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर रणिया बुंबरिया, उसके बेटे खातरू और झाला सहित 30 से 35 बदमाशों ने हमला कर दिया था। पुलिस पर पत्थर बरसाए थे और उनकी बंदूक छीन ली थी। इसमें करीब पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?