Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डीआईजी ने सेंट्रल जेल अधीक्षक से मांगा जबाव:पूछा-स्टाफ से मोबाइल अंदर पहुंचाने में जेल के ही किसी स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > डीआईजी ने सेंट्रल जेल अधीक्षक से मांगा जबाव:पूछा-स्टाफ से मोबाइल अंदर पहुंचाने में जेल के ही किसी स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं है
उदयपुरराजस्थान

डीआईजी ने सेंट्रल जेल अधीक्षक से मांगा जबाव:पूछा-स्टाफ से मोबाइल अंदर पहुंचाने में जेल के ही किसी स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं है

editor
editor Published May 30, 2023
Last updated: 2023/05/30 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर – वर्तमान में जमाना भले ही 5जी नेटवर्क तक पहुंच गया हो लेकिन राजस्थान की ज्यादातर जेलों में अभी 2जी नेटवर्क के जेमर ही लगे हुए हैं। यही कारण है कि जेल में बंद कैदी आसानी से मोबाइल पर बात कर लेते हैं लेकिन ​बार-बार ​जेल के सुरक्षा सिस्टम पर बड़ा सवाल ये ही उठता है कि आखिर ​जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे है? इसमें किसी की मिलीभगत तो नहीं है?उदयपुर की सेंट्रल जेल में लगातार ​मोबाइल मिलने की घटना के बाद उदयपुर जेल डीआईजी कैलाश त्रिवेदी ने इस संबंध में जेल अधीक्षक से जबाव मांगा है। जिसमेंं ये पूछा गया है कि क्या मोबाइल अंदर पहुंचाने में जेल के ही किसी स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं है। जेल डीआईजी ने कहा कि अगर जेल में मोबाइल अंदर पहुंचाने की घटना में जेल का कोई भी स्टाफ लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बता दें, पुलिस बीते 10 दिन में जेल के अंदर से 9 मोबाइल जब्त कर चुकी है। जिसमें 3 मोबाइल दो दिन पहले मिले थे। पिछले सप्ताह एक कैदी से गांजा भी मिला था।8 साल से जेल में लगे हैं 2जी नेटवर्क के जेमर जानकारी अनुसार 8 साल से राजस्थान की ज्यादातर जेलों में 2जी नेटवर्क के जेमर लगे हैं जो काम नहीं कर रहे। इसलिए मोबाइल अंदर पहुंचाए जा रहे हैं और कैदी उन मोबाइल आसानी से अपना आपराधिक नेटवर्क मजबूत करने में लगे हैं। इधर जेल प्रशासन और पुलिस महज मोबाइल जब्तगी की कार्रवाई करके इतिश्री कर रही है। अभी सुरक्षा के जिम्मेदार अधीक्षक और जेल प्रहरियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि मोबाइल अंदर पहुंचने में जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी पूरी तरह जिम्मेदार है।हार्डकोर अपराधी जेल में मोबाइल रखते हुए करवा चुका हत्याबजरंग दल के विभाग संयोजक राजू परमार उर्फ राजू तेली हत्याकांड के तार उदयपुर सेंट्रल जेल से जुड़े हैं। इसकी पुष्टि खुद उदयपुर की पुलिस ने की थी जब हार्डकोर अपराधी दिलीप नाथ के पास जेल में रहते हुए मोबाइल मिला था। इसी मोबाइल के जरिए दिलीप ने अपने गुर्गों के जरिए राजू पर गोलियां चलवा दी थीं। इसके बाद पुलिस ने जेल में तलाश ली थी मोबाइल जब्त किए गए।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?