Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक महीने बाद भी नहीं निकली भर्ती – 13,184 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आंदोलन की राह पर वाल्मिकी समाज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > करियर > एक महीने बाद भी नहीं निकली भर्ती – 13,184 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आंदोलन की राह पर वाल्मिकी समाज
करियरराजस्थान

एक महीने बाद भी नहीं निकली भर्ती – 13,184 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आंदोलन की राह पर वाल्मिकी समाज

editor
editor Published May 28, 2023
Last updated: 2023/05/28 at 7:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में पिछले महीने निकाली 13,184 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने के बाद सरकार ने उसे दोबारा शुरू नहीं करवाया। वाल्मिकी समाज के विरोध के कारण सरकार ने पिछले महीने 26 अप्रैल को इस भर्ती प्रक्रिया को रोकते हुए इसकी विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया था। एक महीने निकलने के बाद भी दोबारा विज्ञप्ति नहीं जारी करने पर वाल्मिकी समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।
स्वायत्त शासन निदेशालय की ओर से अप्रैल को विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की 190 से ज्यादा नगरीय निकायों में 13,184 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली थी। लेकिन तब वाल्मिकी समाज ने इस भर्ती में समाज को प्राथमिकता देने और आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। समाज के लोगों का कहना था कि इसमें केवल वाल्मिकी समाज के लोगों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए और वाल्मिकी समाज से कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिलता तब जाकर दूसरे समाज के लोगों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।15 मई से से ऑनलाइन भरे जाने थे आवेदन इन पदों पर भर्ती के लिए 15 मई से 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाने थे, लेकिन विरोध को देखते हुए सरकार ने इससे पहले ही ही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा थी। तब इस प्रक्रिया में आने वाले आवेदनों की स्क्रूटनी करके इनके लिए इंटरव्यू करवाया जाना था। इसके लिए हर निकाय स्तर पर कमेटी बननी थी, जो आवेदकों के इंटरव्यू लेती। इससे पहले जब साल 2018 में भर्ती हुई थी तब लॉटरी के जरिए की गई थी। आवेदन की जांच के बाद योग्य आवेदनों की लॉटरी निकाली गई, जिसमें सफल आवेदकों को जोइनिंग दी गई थी।
कल सरकार को देंगे पत्र संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक समाज की ओर से कल स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक के जरिए सरकार को आखिरी बार पत्र दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी नहीं की जाती तो समाज के लोग फिर से आंदोलन करेंगे। इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के दौरान वाल्मिकी समाज ने विरोध करते हुए शहर में सफाई के काम का बहिष्कार कर दिया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News
राजस्थान
गुलाबी-नीली गोली की रिपोर्ट अब अनिवार्य, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश – Bikaner News
बीकानेर
अंकुश–2 अभियान के तहत एमएस कॉलेज की छात्राएं नशा विरोधी मुहिम से जुड़ीं – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर के केईएम रोड पर नमकीन भंडार में लगी आग, मचा हड़कंप – Bikaner News
बीकानेर
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
बीकानेर में खेजड़ी बचाने का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने दिया समर्थन – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?