Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वीडियो शेयर करने की धमकी देकर नाबालिग से रेप,सगाई होने पर ससुराल वालों को भेजे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चुरू > वीडियो शेयर करने की धमकी देकर नाबालिग से रेप,सगाई होने पर ससुराल वालों को भेजे
चुरूराजस्थान

वीडियो शेयर करने की धमकी देकर नाबालिग से रेप,सगाई होने पर ससुराल वालों को भेजे

editor
editor Published May 21, 2023
Last updated: 2023/05/21 at 4:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चूरू। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। पिता के साथ शनिवार को महिला थाने पहुंची नाबालिग की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।महिला थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग वर्ष 2016 में अपनी मां के साथ मामा की शादी में ननिहाल दाउदसर गई थी। शादी में अजीतसर गांव का युवक इंद्रजीत आता था। शादी के घर में रोज आने जाने के कारण उससे जान पहचान हो गई। 16 जून 2016 की शाम करीब साढ़े सात बजे बात करने के लिए इंद्रजीत ने घर के बाहर बुलाया। अपनी गाड़ी में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें उसने पहले से ही कोई नशीली चीज मिला रखी थी। इससे नाबालिग को चक्कर आने लगे और बेहोश होने लगी। गाड़ी को गांव से बाहर ले जाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे उसने मुझे वापिस घर के बाहर छोड़ दिया।
इसके बाद कई बार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर गांव में घर आकर नाबालिग से रेप करता रहा। वर्ष 2022 में उसके परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। अगस्त 2022 में खेत में नीनाण कर वापिस आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक गाड़ी लेकर आ गया। उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने गावं अजीतसर ले गया। जहां नाबालिग के साथ रेप किया। किसी को बताने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे वापिस गांव छोड़ गया। रिश्ते की बात शुरू हुई तो आरोपी ने कॉल उसको घर से उठा ले जाने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। 16 मई 2023 को रिश्ता पक्का हो गया और सगाई की रस्म हो गई। इसकी सूचना जब इंद्रजीत को लगी तो उसने मेरे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मेरे होने वाले ससुराल वालों को भेज दिए, जिसके बाद यह रिश्ता तोड़ दिया गया।
तब नाबालिग ने आरोपी के द्वारा उसके साथ किए गए रेप, अपहरण व देहशोषण की पूरी घटना परिजनों को बताई। जब इस बात का उलाहना मेरे पिता ने इंद्रजीत के पिता भीवाराम को फोन पर दिया तो भीवाराम ने खुद को पुलिस में होना और ऊंची रसूख का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लडक़ी को घर से उठा ले जाने की धमकी दी है। पुलिस ने शनिवार शाम पीडि़ता का डीबी अस्पताल में मेडिकल करवाया। वहीं, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर
जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन
बीकानेर
खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल
राशिफल
स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published February 2, 2026
राजस्थान

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, राजस्थान में बढ़े दाम – Rajasthan News

Published February 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान रोडवेज में स्टिंग ऑपरेशन, करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश

Published January 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?