Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 नए ​जिलों के ओएसडी बदले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 नए ​जिलों के ओएसडी बदले
Jaipurराजस्थान

राजस्थान में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 नए ​जिलों के ओएसडी बदले

editor
editor Published May 19, 2023
Last updated: 2023/05/19 at 4:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राज्य सरकार ने देर रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। नए बनाए गए चार जिलों के ओएसडी दो दिन में ही बदल दिए हैं। तीन आईएएस अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैंं। रिश्वत केस में 2021 में श्रम विभाग में रहते पकड़े गए प्रतीक झाझडिय़ा का अब आयुर्वेद विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तबादला किया है। भारतीय डाक सेवा के अफसर प्रतीक को 15 मई को ही श्रम आयुक्त पद पर लगाया था, जहां से दो साल पहले रिश्वत केस में पकड़े गए थे।सुबी कुमार का राज्यपाल के प्रमुख सचिव से टीएडी (ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट) प्रमुख सचिव के पद पर किया तबादला रद्द कर दिया है, वे राज्यपाल के प्रमुख सचिव बने रहेंगे। आलोक गुप्ता का टीएडी के प्रमुख सचिव से राज्यपाल के प्रमुख सचिव पद पर किया तबादला निरस्त हो गया है। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव नम्रता वृष्णि का ओएसडी, डीडवाना-कुचामन के पद पर किया तबादला निरस्त किया है।
राजेंद्र शेखावत होंगे जयपुर हैरिटेज नगर निगम के आयुक्त
भानुप्रकाश एटुरू के पास अब आयुर्वेद विभाग के सचिव का पद रहेगा, उनसे टीएडी विभाग वापस ले लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव करण सिंह को श्रम विभाग में विशिष्ट सचिव लगाया है। उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख का तबादला राजस्थान टैक्स बोर्ड, अजमेर के अध्यक्ष पद पर किया है।एचसीएम रीपा के एडीजी राजेंद्र सिंह शेखावत को जयपुर हैरिटेज नगर निगम के आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी है। शेखावत को अक्षय गोदारा की जगह लगाया है। हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अक्षय गोदरा का तबादला वाणिज्यिक कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर वैट एंड आईटी के पद पर किया है। शिल्पा सिंह को जिला परिषद सीईओ भीलवाड़ा से जिला परिषद सीईओ जयपुर के पद पर लगाया है। आरपीएसी सचिव टीमकचंद बोहरा को सीईओ राजस्थान हैरिटेज संरक्षण पदोन्नति प्राधिकरण के पद पर पोस्टिंग दी है।
नीमकाथाना, अनूपगढ़, सांचोर और डीडवाना-कुचामन के ओएसडी बदले नए बनाए गए चार जिलों में ओएसडी बदले गए हैं। 15 मई को ही पहली बार नए जिलों में ओएसडी लगाए थे। नीमकाथाना, अनूपगढ़, सांचोर और डीडवाना-कुचामन के ओएसडी बदले गए हैं।हरजीलाल अटल को सांचोर से नीमकाथाना, पूजा कुमारी पार्थ को नीमकाथाना से सांचोर, सीताराम जाट को अनूपगढ़ से डीडवाना-कुचामन जिले के ओएसडी पद पर पोस्टिंग दी है। कल्पना अग्रवाल का तबादला बीमा प्रावधायी निधि विभाग के निदेशक से ओएसडी,अनूपगढ़ के पद पर किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?