Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घर में सिलेंडर ब्लास्ट, शादी के गहने-कैश जलकर राख:दुल्हन सहित परिवार के 6 लोग झुलसे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > घर में सिलेंडर ब्लास्ट, शादी के गहने-कैश जलकर राख:दुल्हन सहित परिवार के 6 लोग झुलसे
बाड़मेरराजस्थान

घर में सिलेंडर ब्लास्ट, शादी के गहने-कैश जलकर राख:दुल्हन सहित परिवार के 6 लोग झुलसे

editor
editor Published May 11, 2023
Last updated: 2023/05/11 at 3:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मंगल गीत गाए जा रहे थे। तभी एक-एक करके तीन एलजीपी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। हडक़ंप मच गया। जैसे-तैसे लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागे। बावजूद इसके 6 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि चाय बन रही थी। तभी गैस लीक होने से आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर को लपटों ने आगोश में ले लिया। घर में रखे 4 लाख कैश-गहने तक जल गए। आसपास के तीन और घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया। घटना बाड़मेर की है।चाय बनाते समय सिलेंडर लीक जानकारी के अनुसार, साइयों का तला नेतराड़ गांव के रहने वाले बाबूलाल पुत्र जेठाराम की बेटियों मली (18) और मांगी (22) की 13 मई को शादी है। मंगलवार को शादी के प्रोग्राम शुरू हो गए थे। बुधवार को दोपहर के समय में महिलाओं का संगीत प्रोग्राम चल रहा था। छोटे-छोटे बच्चे झोपड़ों में सो रहे थे। करीब 3 बजे घर पर आए मेहमानों के लिए पीछे छपरें के नीचे चाय बन रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक आग लग गई।आग देखकर घर में मौजूद महिलाओं ने सो रहे बच्चों को गोद में उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जुट गए। पास में बने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बढ़ती गई।
कुछ ही मिनटों में घर में बने झोपड़ों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। घर के अंदर रखा शादी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण और करीब चार लाख रुपए कैश जलकर राख हो गए। लोग अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे निकल पाए।
पुलिस पहुंची चौहटन थाने के एएसआई नेनाराम ने बताया- शादी के घर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। दूसरे कमरे में रखे दो सिलेंडर भी आग की वजह से फट गए। आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। धमाकों की आवाज से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चारों को चौहटन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर इलाज चल रहा है।परिवार के आधा दर्जन लोग हुए घायल गैस सिलेंडर फटने के धमाकों की आवाज से दुल्हन मगी, भाई धुड़ाराम (21), गणेश प्रकाश (19) भाभी कमला (22) मां गेहरोदेवी 40 और बहन सोनी (24) घायल हो गए। फिर घर के बाहर आकर बेहोश हो गए।फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचने से पहले ही सबकुछ राख चौहटन उपखंड मुख्यालय पर फायर बिग्रेड नहीं होने से बाड़मेर जिला मुख्यालय से बुलाई गई। बाड़मेर से घटनास्थल की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरा घर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझा नहीं पाए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?