Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर की सड़को पर कब होता है हादसा, तो पढ़े पूरी खबर आप भी संभलकर निकले इस समय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर की सड़को पर कब होता है हादसा, तो पढ़े पूरी खबर आप भी संभलकर निकले इस समय
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर की सड़को पर कब होता है हादसा, तो पढ़े पूरी खबर आप भी संभलकर निकले इस समय

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/11 at 1:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. सडक़ हादसों में बीकानेर की सडक़ें रोज ही हताहतों के रक्त से लाल हो रही हैं। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो हर साल यहां औसतन लगभग 450 हादसे हो रहे हैं। पिछले साल ही बीकानेर में सडक़ हादसों में 297 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
इस बीच, सडक़ हादसों को लेकर सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट और हैरान करती है। साथ ही सोचने पर भी विवश करती है।
रिपोर्ट कहती है कि देश होने वाली अधिकतर सडक़ दुर्घटनाएं दोपहर तीन से रात नौ बजे के दरम्यान होती है, जिनमें अधिक मौतें हो रही हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि बीकानेर में जो आंकड़े और हादसों का समय सामने आया है, उसमें भी इसी तथ्य की पुष्टि हो रही है।
पहले समझें-क्या कहते हैं बीकानेर के आंकड़े
जिला पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में जिलेभर में हुए 450 सडक़ हादसों में 352 लोगों की मौत हुई। इसमें भी 65 फीसदी हादसों का समय दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे के बीच का ही निकला। आंकड़े यह भी गवाही दे रहे हैं कि यह हादसे काफी भयंकर किस्म के हुए और मौतें भी ज्यादा हुई हैं।
इसके अलावा सुबह के समय में भी हादसों की संख्या अच्छी-खासी रही है, लेकिन उनमें मौत कम रही हैं। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में सडक़ हादसों में 297 लोगों की जान जा चुकी है।
हर साल बढ़ रहा मौत और हादसों का आंकड़ा
बीकानेर रेंज में वर्ष 2020 से 2022 जुलाई तक के आंकड़े बताते हैं कि यहां हर साल हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते तीन साल में रेंज में 2526 सडक़ हादसे हुए, जिसमें 2419 लोग घायल हुए और 1603 लोगों की मौत हो गई।
इन आंकड़ों पर गौर करें तो बीकानेर जिले में सडक़ हादसों में 22.31 प्रतिशत, घायलों में 59.66 और मृतकों की संख्या में 34.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बीकानेर रेंजभर में करीब 29 ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित हुए हैं।
ओवरस्पीड पर नकेल की कोशिश
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि ओवरस्पीड व नौसिखियों की वजह से हादसे हो रहे हैं, ऐसे तथ्य भी पड़ताल में सामने आए हैं। हादसों को रोकने के लिए टोल प्लाजा की मदद भी ली जा रही है।
बीकानेर से जयपुर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर जाने वाले वाहनों की निर्धारित गति सीमा से पहले टोल पर पहुंचने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था शीघ्र लागू करेंग। हाल ही में पुलिस ने लखासर के पास रोड सेफ्टी एज्युकेशन एंड काउंसलिंग सेंटर शुरू किया है। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। यह व्यवस्था धीरे-धीरे जिले के सटते सभी राजमार्गों पर करेंगे।
क्या कहती है वार्षिक रिपोर्ट
सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि भारत में सडक़ दुर्घटनाएं 2021 के विश्लेषण अनुसार विशेष रूप से शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के दौरान देश में सबसे ज्यादा सडक़ दुर्घटनाएं हुईं। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच के समय में सबसे कम दुर्घटनाएं हुई।
शाम छह से नौ बजे के बीच तीन घंटे में होने वाली दुर्घटनाएं देश में कुल दुर्घटनाओं का 20.7 प्रतिशत रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 3 बजे और शाम 6 बजे के बीच होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं का प्रतिशत 17.8 था।
सवाल अनुत्तरित: क्यों ये तीन ही घंटे हो रहे सबसे घातक
बीकानेर और राष्ट्रीय आंकड़ों में यूं तो समानता दिख रही है और यह तथ्य भी साबित हो रहा है कि कि दोपहर तीन बजे से लेकर रात नौ बजे तक हादसों और हताहतों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्टता नहीं दिख रही है।
यातायात पुलिस का विश्लेषण बताता है कि नौसिखिया वाहन चालक और तेज गति से वाहन चलाना यह दो महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल, रिपोर्ट पर और विशेषज्ञों से भी समीक्षा और अध्ययन करवाया जा रहा है, ताकि हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?