Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चकगर्बी में खुलेगा प्राथमिक विद्यालय, छोटे बच्चों को पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा दूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चकगर्बी में खुलेगा प्राथमिक विद्यालय, छोटे बच्चों को पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा दूर
बीकानेरराजस्थान

चकगर्बी में खुलेगा प्राथमिक विद्यालय, छोटे बच्चों को पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा दूर

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/10 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । शहर की विभिन्न झुग्गी-झौपड़ियों से चकगर्बी शिफ्ट किए गए परिवारों के बच्चे अब चकगर्बी में ही पढ़ाई कर सकेंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के प्रयासों से यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नगर विकास न्यास द्वारा चकगर्बी में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन में जल्दी ही अस्थाई तौर पर यह विद्यालय प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि चकगर्बी के लगभग सौ बच्चों का पूर्व में स्कूलों में नामांकन करवाया गया तथा इन्हें लाने-ले जाने के लिए भामाशाहों की मदद से बसों की व्यवस्था भी की गई थी। अब चकगर्बी में ही प्राथमिक स्कूल स्वीकृत हो गया है। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला से आग्रह किया था। शिक्षा मंत्री द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। कलाल ने बताया कि नव स्वीकृत विद्यालय का भवन भी प्राथमिकता से बनवाया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक भवन में स्कूल को अतिशीघ्र प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इससे यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
तीन एनजीओ देंगे प्रशिक्षण
जिला कलक्टर ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा चकगर्बी में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का कार्य अंतिम चरण में है। यह भवन यहां शिफ्ट किए गए परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। यह कार्य पूर्ण होने के साथ ही तीन एनजीओ द्वारा यहां विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए स्किल डवलपमेंट, स्कूली बच्चों के लिए स्टडी गेप कवर करना तथा स्थानीय लोगों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने संबंधी कार्य होंगे।
सम्माजनक पुनर्वास का ‘मॉडल’ बना चकगर्बी
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी-झौंपड़ियां बनाकर ढाई-तीन दशकों से रहने वाले लोगों के सम्मानजनक पुनर्वास की दृष्टि से चकगर्बी मॉडल बना है। यहां लगभग आठ सौ परिवारों को शिफ्ट किया गया है। प्रत्येक परिवार की सुव्यवस्थित प्लॉटिंग की गई है। यहां ट्यबवेल, दो ब्लॉक में शौचालय एवं स्नानघर बनाए गए हैं। लगभग 75 परिवारों ने विद्युत कनेक्शन के लिए राशि जमा करवा दी है। दस परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पक्के आवास स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र ही इनका निर्माण प्रारम्भ होगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?