Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
बीकानेरराजस्थान

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार

editor
editor Published May 9, 2023
Last updated: 2023/05/09 at 3:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के गोपालसर गांव में चोरों ने बड़ी सेंधमारी करते हुए एक किसान के घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और करीब तीन लाख रुपए नगद चोरी कर लिए हैं। सोमवार रात हुई इस घटना के बाद पुलिस विभाग मंगलवार सुबह हरकत में आया, तब तक चोर काफी दूर जा चुके हैं। पुलिस का डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है।गोपालसर गांव के सत्तुराम बुडिया के घर पर सोमवार रात सब सो गए थे, इसके बाद चोरों ने सेंधमारी की। अलग-अलग कमरों में रखा सोने-चांदी का सामान निकाल ले गए। खाली डिब्बे और लोहे की पेटी घर के बाहर ही फैंककर फरार हो गए। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक घर की सभी महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। इसमें करीब चालीस तौला सोना था। इसके अलावा तीन लाख रुपए नगद भी पड़े थे, जो चोर ले गए। सुबह जब घर के सदस्य उठे तो पता चला कि अलमारियां खुली पड़ी है, सामान बिखरा हुआ है। सोने-चांदी के डिब्बे तक नहीं थे, तब घर के पीछे ये खाली पड़े मिले। चोरी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। सुबह दस बजे तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सीओ दिनेश कुमार और थानाधिकारी रामचंद्र ढाका मौके पर हैं।
घर के सदस्य तोलाराम का कहना है कि सुबह जब उठे तो घर के कमरे खुले पड़े थे, अलमारी खुली पड़ी थी। घर में पांच महिलाएं हैं और पांचों के सोने-चांदी के आभूषण साथ में रखे हुए थे और सारे ही चोर ले गए।बड़ी लोहे की पेटियां खाली कर दी खास बात ये है कि सोने चांदी के आभूषण लोहे की पेटियों में रखा हुआ था। चोरों ने इन पेटियों को खोला, सामान भी बाहर निकाला और जाते हुए पेटियां घर के पीछे ही फैंक गए। ये सब काम उन्होंने इतनी शांति से किया कि घर के किसी सदस्य की नींद तक नहीं खुली।कहीं नहीं सीसीटीवी
जिस घर में चोरी हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए। अलबत्ता पूरे गांव में ही कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं है। ऐसे में चोरों का पता लगाने के लिए फुट प्रिंट लिए गए हैं। इन्हीं फुट प्रिंट से पता लगाया जा रहा है कि चोर किस रास्ते से निकले हैं। माना जा रहा है कि चोर हाइवे से होते हुए आगे निकल गए।मंदिर में हो चुकी चोरीइससे पहले कतरियासर के मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। यहां से चालीस किलो चांदी का छत्र व मुकुट चोर ले गए। घटना के बाद एसपी तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची थी लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीण बार बार इस बारे में शिकायत भी कर आला अधिकारियों से कर चुके हैं।अब गांव निशाने पर
चोरों ने अब शहर के साथ गांवों को भी निशाने पर लिया है। यही कारण है कि गांवों में बड़ी चोरियां हो रही है। शहर में जहां जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहीं गांवों में कैमरे नहीं है। रात में आमतौर पर लोग कमरों के बजाय घर की छत्त या फिर बाहर खुले में सोते हैं। इसी कारण चोर घर के अंदर आसानी से चोरी करके निकल जाते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?