Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के इस दवा व्यापारी व परिवार का अब तक कोई सुराग नहीं, किराएदारी बोली 10 मिनट के लिए आए थे बाद में पता नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > आगरा > शहर के इस दवा व्यापारी व परिवार का अब तक कोई सुराग नहीं, किराएदारी बोली 10 मिनट के लिए आए थे बाद में पता नहीं
आगराराजस्थान

शहर के इस दवा व्यापारी व परिवार का अब तक कोई सुराग नहीं, किराएदारी बोली 10 मिनट के लिए आए थे बाद में पता नहीं

editor
editor Published May 9, 2023
Last updated: 2023/05/09 at 3:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के रहने वाले दवा व्यापारी और उनके परिवार का 16वें दिन भी पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें परिवार की तलाश में जयपुर रवाना हो गई हैं। वहीं, पुलिस अब व्यापारी पर कर्जा होने की बिंदु पर भी जांच कर रही है। बताया गया है कि कुछ लोगों ने थाने में पहुंचकर व्यापारी पर कर्जा होने की बात बताई है।
राजेश शर्मा दवा व्यापारी हैं। वो पहले फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर में रहते थे। वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी में रहते हैं। व्यापारी के छोटे भाई रमाकांत शर्मा ने बताया, मैंने आगरा में मामला दर्ज कराया है। भाई पहले फिरोजाबाद में रहते थे। इसलिए वहां की पुलिस से भी मदद मांगी है।
किराएदार बोलीं- रात को 10 मिनट के लिए आए थे
रमाकांत शर्मा ने कहा, भाई राजेश शर्मा के साथ भाभी सीमा शर्मा, बेटी काव्या वशिष्ठ, बेटा अभिषेक वशिष्ठ, बहु ऊषा वशिष्ठ नैनीताल घूमने गए थे। साथ में, अभिषेक का एक वर्षीय बेटा विनायक भी था। उन्होंने कहा था कि वह 23 अप्रैल को वापस आ जाएंगे। पुलिस का कहना है कि राजेश कुमार की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर के होटल में मिली थी। सुबह 11 बजे चेक आउट किया था। इसके बाद से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है।
पुलिस कह रही है कि व्यापारी का परिवार सीधे दिल्ली से जयपुर निकला गया था। जबकि जिस घर में व्यापारी राजेश और उनकी बेटी काव्या रहती हैं, वहां रहने वाली किराएदार आरती ने बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजेश शर्मा, उनकी बेटी काव्या और बेटा अभिषेक घर आए थे। उन्होंने घर पर अपनी कार खड़ी की। उन्हें कार की चाबी दी थी। चाबी देने के बाद कहा था कि चाबी सूरज गुप्ता को दे देना। वो केवल 10 मिनट के लिए रुके थे। इसके बाद वो घर से कुछ दूर तक पैदन गए थे। वहां से दूसरी कार में बैठकर रवाना हो गए थे।
नहीं पता किसका घर है
किराएदार ने बताया कि घर पर राजेश शर्मा की बेटी काव्या रहती थी। काव्या करीब सात माह पहले यहां पर रहने आई थीं। वो यहां किसी कॉलेज में पढ़ रही थीं। जब उनसे पूछा गया कि घर का मालिक कौन है तो आरती ने बताया कि वो करीब डेढ़ साल से किराए पर रह रही हैं। उन्होंने सूरज गुप्ता से किराए पर मकान लिया था। आज भी उन्हीं को किराया देती हैं। राजेश शर्मा का मकान है या वो किराए पर रह रहे हैं, उनको नहीं पता। वहीं, आसपास के लोग भी राजेश शर्मा के बारे में कुछ नहीं बता सके। उनका कहना था कि उन्होंने कभी राजेश शर्मा और उनके परिवार को नहीं देखा। बेटी ही यहां पर रहती थी।
बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही
राजेश शर्मा के ससुर जगदीश ने बताया, आगरा में राजेश शर्मा ने घर और उसी में दवा का गोदाम बनाया हुआ है। उनकी बेटी काव्या आगरा के एक इंस्टीट्यूट से ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। बेटा अभिषेक व्यापार में पिता की मदद कर रहा था।
कर्जा वाले एंगल पर ही होगी जांच
डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि व्यापारी और उनके परिवार की तलाश में टीम को जयपुर भेजा गया है। कुछ लोगों ने थाने में आकर बताया था कि व्यापारी पर कर्जा था। ऐसे में पुलिस कर्ज वाले एंगल पर भी जांच कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?