Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सावधान, साइबर सेंधमारी की जद में हैं फोन वॉलेट आदि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > सावधान, साइबर सेंधमारी की जद में हैं फोन वॉलेट आदि
crimeबीकानेरराजस्थान

सावधान, साइबर सेंधमारी की जद में हैं फोन वॉलेट आदि

editor
editor Published May 4, 2023
Last updated: 2023/05/05 at 10:37 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. साइबर ठग हर दिन आमजन को ठगने का नया तरीका इजाद कर रहे हैं। लोगों को फोन कर कभी बिजली बिल, तो कभी एटीएम होल्ड होने, तो कभी लोन दिलाने, कभी लॉटरी लगने के नाम पर झांसे में लेकर खातों में सेंध लगा रहे हैं। साइबर ठग कभी खुद को किसी बैंक का मैनेजर, तो किसी कंपनी का बड़ा अधिकारी बताने से भी गुरेज नहीं करते। झांसे में लेकर सामने वाले का पूरा बैंक डिटेल, एटीएम का सीवीवी, ओटीपी तक आदि आसानी से जान लेते हैं। ये साइबर सेंधमार वॉलेट (फोन-पे एप) में लिंक भेजकर खाते में भी सेंध लगा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, रिवॉर्ड व कैशबैक के नाम पर लालच में आकर अधिकतर लोग शिकार बन रहे हैं। पुलिस की जांच-पड़ताल कहती है कि ठगी के 80 फीसदी मामले लालच में फंस कर शिकार बनने के रहे, तो 20 प्रतिशत मामलों में ही भोले-भाले आमजन ठगी के शिकार हुए। पुलिस ऑनलाइन ठगी के लोगों के रुपए तो रिफंड करवा रही है, लेकिन एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।कैशबैक का झांसा, एक रुपए जमा कर 99 हजार पार किएई-वॉलेट में कैशबैक देने का झांसा देकर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ठग खाते में लिंक भेज रहे हैं, जिसे खोलते ही खाते की जानकारी ठगों के पास पहुंच जाती है। ठग खाते में सेंध लगाते हैं। रिवॉर्ड एवं कैशबैक देने का झांसा देकर भी कई लोगों से ऑनलाइन ठगी की गई है। सांवरा गहलोत को मोबाइल पर मिले लिंक पर क्लिक किया और एक रुपए जमा करवाया और कुछ ही देर बाद 99 हजार रुपए पार हो गए।

साधनों की कमी, महज खानापूर्ति

जिले में हाल ही में सिटी कोतवाली थाना परिसर में साइबर थाना खोला गया है। थाना तो खुल गया, लेकिन साइबर ठगी को रोकने के लिए कोई विशेष उपकरण नहीं मिले। साइबर एक्सपर्ट तक नहीं है।

पुलिस आंकड़ों पर नजर …

- Advertisement -

साइबर रेस्पॉन्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक देेवेन्द्र सोनी के मुताबिक, पिछले साल एक जनवरी, 22 से 31 दिसंबर, 22 तक साइबर रेस्पॉन्स सेल में ऑनलाइन धोखधड़ी की 780 शिकायतें मिलीं। साइबर ठगों ने आमजन के दो करोड़ 63 लाख 67 हजार 67 रुपए खातों से उड़ाए। पुलिस ने 56 लाख 38 हजार 870 रुपए रिफंड करवाए, जबकि 54 लाख 74 हजार 185 रुपए होल्ड करवाए। पिछले साल कुल एक करोड़ 11 लाख 13 हजार 55 रुपए सेल ने बचाए हैं।

– इस साल एक जनवरी, 23 से दो मई, 23 तक साइबर रेस्पॉन्स सेल में 443 शिकायतें मिलीं। साइबर ठगों ने एक करोड़ 90 लाख 99 हजार 367 रुपए की ठगी की। पुलिस ने 40 लाख 59 हजार 494 रुपए वापस दिलवाए, जबकि 57 लाख 86 हजार 544 रुपए होल्ड करवाए। यानी आमजन के 98 लाख 46 हजार 38 रुपए लुटने से बचाए हैं।

जिले में यह साधन
– साइबर रेस्पॉन्स सेल- उपनिरीक्षक देवेन्द्र सोनी
– रविन, सीताराम, प्रदीप, सत्यनारायण व रामबक्श सिपाही
… साइबर थाना …- सीआइ सुरेन्द्र प्रजापत
– उपनिरीक्षक विशु वर्मा- हवलदार नंदराम

– सुभाष, सुभाष बिश्नोई, मनोज व महेन्द्र सिपाही
सतर्क रहें और साइबर सेल में करें सही शिकायत
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित फोन कॉल मैसेज ईमेल से सतर्क रहें। उनके झांसे मे न आएं और इसकी शिकायत तुरंत ही साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सेल में करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?