Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन से 3 साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन निःशुल्क उपलब्ध
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > मुख्यमंत्री > प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन से 3 साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन निःशुल्क उपलब्ध
मुख्यमंत्रीराजस्थान

प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन से 3 साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन निःशुल्क उपलब्ध

editor
editor Published April 29, 2023
Last updated: 2023/04/29 at 8:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुसांईसर बड़ा के भवन और स्टाफ क्वार्ट्स का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए इस पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े रहना राजस्थान के प्रवासियों की खूबी हैं। किसी भी राज्य या किसी देश में चले जाए, वहां प्रवासी राजस्थानी मिलेंगे। अपने क्षेत्र में अपनों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विकास करना एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। इस दिशा में कृतसंकल्पित होकर ‘निरोगी राजस्थान‘ के संकल्प को साकार कर रहे हैं। प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी और जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

श्री गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) लागू किया गया है। पूरे देश में सराहना हो रही है। केंद्र सरकार को भी आरटीएच को लागू करना चाहिए, जिससे बिना भेदभाव सभी को चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन राशि कर दी गई है। इससे लोगों को संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार द्वारा कानून बनाकर खाद्य सुरक्षा, सूचना, शिक्षा एवं रोजगार गारंटी सहित कई अधिकार दिए गए। वर्तमान सरकार को भी कानून बनाकर आमजन को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान की जा रही है। सभी क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, सड़कें, पानी और बिजली सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब मंहगाई से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को प्रथम चरण में रक्षाबंधन से 3 साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।

- Advertisement -

समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री बाला साहेब थोराट, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, गुजरात से राज्यसभा सांसद श्री शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री श्री बाला बच्चन, डूंगरगढ़ विधायक श्री गिरधारी लाल, प्रभा ताई ओझा स्मृति सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामकिशन ओझा व परिवारजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।


Share News

editor April 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: ट्रैफिक से हड़ताल और अपराध तक, शहर की सभी बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैफिक चालान अब व्हाट्सएप पर भी, सरकार ने जारी की नई अधिसूचना
बीकानेर
संपर्क पोर्टल समीक्षा बैठक, ADM ने दिए लंबित परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
बीकानेर
राजस्थान में RTE के तहत 2.37 लाख बच्चों को मिला निशुल्क प्रवेश, 26 हजार आवेदन खारिज
बीकानेर
FASTag यूजर्स के लिए नया नियम, अब KYC के साथ करना होगा KYV वेरिफिकेशन
देश-दुनिया
बीकानेर में 1 नवंबर से निजी बसें बंद, ऑपरेटरों ने हड़ताल का किया ऐलान
बीकानेर
शराब गोदाम में हमला, बोतलें तोड़ीं और साढ़े छह लाख की नकदी लेकर फरार
बीकानेर
गोचर क्षेत्र के कुंड में मिला लापता युवक का शव, पत्नी ने की पहचान
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में 700 बीएड कॉलेज बंद होने की कगार पर, दो लाख छात्रों पर संकट

Published October 31, 2025
राजस्थान

तीन बच्चों के बाद भी मिल सकती है सरपंची, सरकार करेगी नियम में बदलाव

Published October 30, 2025
राजस्थान

VDO भर्ती 2025 एडमिट कार्ड जारी, नया ड्रेस कोड लागू, देखें परीक्षा केंद्र सूची

Published October 30, 2025
राजस्थान

चतुर्थ श्रेणी भर्ती: आंसर-की जारी, 11 नवंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Published October 30, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?