


बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर तीन महीने पहले फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जा रहा है। इसी मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जिसे निरुद्ध किया गया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है।
नयाशहर थाने में स्वरूप शंकर पुरोहित ने करीब सवा तीन महीने पहले एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनका आरोप है कि 18 जनवरी 23 को जब स्वरूप शंकर अपने घर में था, तब तीन-चार लडक़ों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि देवकिशन टाक व तीन चार अन्य लडकों ने घर पर फायरिंग की। इस हमले में स्वरूप शंकर की जान जैसे-तैसे बच गई। बाद में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अशोक अदलान को सौंपी गई।
गिरफ्तारी में विलंब होने पर एसपी तेजस्वनी गौतम ने सख्ती दिखाई। इसके बाद थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, एएसआई अशोक अदलान के नेतृत्व में गठित टीम ने विष्ण बिश्नोई, मंयक देवडा को गिरफतार किया। एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया गया है। जिनसे अनुसंधान जारी है। इनमें विष्णु महज 19 साल का है और भाटो का बास, जंभेश्वर नगर का निवासी है। मयंक देवड़ा महज 18 साल का है और गंगाशहर थाना एरिया का रहने वाला है।
