Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चार दिन में दो बार बीकानेर आएंगे गहलोत,26 को नोखा, 29 को श्रीडूंगरगढ़ के तीन गांवों में पहुंचेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चार दिन में दो बार बीकानेर आएंगे गहलोत,26 को नोखा, 29 को श्रीडूंगरगढ़ के तीन गांवों में पहुंचेंगे
बीकानेरराजस्थान

चार दिन में दो बार बीकानेर आएंगे गहलोत,26 को नोखा, 29 को श्रीडूंगरगढ़ के तीन गांवों में पहुंचेंगे

editor
editor Published April 25, 2023
Last updated: 2023/04/25 at 4:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा सहित कई मंत्री भी बीकानेर आ सकते हैं।
विधानसभा चुनाव की आहट होने लगी है। ये ही कारण है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर में चार दिन में ही दो बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इस दौरान गहलोत चार गांवों के ग्रामीणों के बीच रहेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले जिला प्रशासन इन कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा ले रहा है। मुख्यमंत्री नोखा के जसरासर में 26 अप्रैल को पहुंच रहे हैं, जबकि 29 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ के सोनियासर, धीरदेसर चोटियान और गुंसाईसर बड़ा के कार्यक्रमों में शरीक होंगे। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
जसरासर में होने वाला कार्यक्रम पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। न सिर्फ बीकानेर से बल्कि प्रदेशभर से डूडी समर्थक इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री भी जसरासर पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि बीकानेर संभाग के अधिकांश विधायक बुधवार को बीकानेर में होंगे। राज्यभर से कांग्रेस के 65 विधायक जसरासर पहुंच रहे हैं। इसके लिए जसरासर में बड़ा टेंट लगाया गया है। समर्थकों को सभा स्थल पहुंचाने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही है। डूडी समर्थक अपने स्तर पर भी नोखा विधानसभा के गांवों के साथ ही जिले की अन्य तहसीलों व गांवों से जसरासर पहुंचेंगे।
नोखा से लडऩे की घोषणा कर चुके
राजस्थान एग्रो बोर्ड के चैयरमेन रामेश्वर डूडी कुछ दिन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके लूणकरनसर या फिर श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव लडऩे की अटकलें लगाई जा रही थी। अब डूडी ने साफ कर दिया कि वो नोखा से चुनाव लड़ेंगे और जसरासर के कार्यक्रम को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। पूर्व में डूडी यहीं से विधायक रह चुके हैं। उनका सर्वाधिक प्रभाव भी नोखा क्षेत्र में ही है। उनके पिता जेठाराम डूडी भी नोखा से ही प्रधान रहे थे।
श्रीडूंगरगढ़ में तीन बड़े कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की 26 अप्रैल के बाद 29 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ यात्रा होगी। इस दौरान वो सोनियासर गांव जाएंगे। वहां से गुंसाईसर बड़ा में एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अब धीरदेसर चोटियान गांव में भी उनका कार्यक्रम होगा। दरअसल, पहले दो ही कार्यक्रम थे लेकिन ग्रामीणों की डिमांड पर धीरदेसर चोटियान गांव में भी कार्यक्रम बन गया। अब मुख्यमंत्री 29 अप्रैल को इन तीनों कार्यक्रमों के लिए सुबह जयपुर से रवाना होकर सीधे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। हालांकि इन कार्यक्रमों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी इन गांवों में दौरा कर रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?