Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Bank > आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर
BankRBIराजस्थान

आरबीआई ने राज्य को चेताया कर्ज पर लगाम लगाएं नहीं तो विकास दर पड़ेगा असर

editor
editor Published April 24, 2023
Last updated: 2023/04/24 at 11:46 AM
Share
SHARE
Share News

नई दिल्ली। कोविड के बाद राज्यों की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार दिख रहा है लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ा है, वह एक बड़ी चिंता का कारण है। अधिकांश राज्य वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर चुके हैं।
इससे जुड़े आंकड़े बताते हैं कि इन पर कर्ज का बोझ पिछले वर्ष के मुकाबले 11.5 प्रतिशत बढ़ा है। वैसे राज्यों के कुल सकल घरेलू उत्पादन (एसजीडीपी) के मुकाबले कर्ज का अनुपात वर्ष 2021 (31 प्रतिशत) के मुकाबले अब कम हो कर 28.5 प्रतिशत हो गया है। इसके बावजूद इस कर्ज को चुकाने में राज्यों को अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा देना पड़ेगा।
आरबीआइ की चेतावनी- कर्ज का बोझ बढ़ा तो पूंजीगत व्यय घटाना होगा
आरबीआइ का एक अध्ययन पत्र चेतावनी भरे लहजे में कहता है कि अगर कर्ज का बोझ बढ़ता रहा तो राज्य पूंजीगत व्यय ज्यादा नहीं कर पाएंगे और इससे इनके विकास दर पर असर होगा।आरबीआइ ने पिछले शुक्रवार को राज्यों सरकार की तरफ से पूंजीगत व्यय और इनकी विकास दर के बीच संबंधों पर एक अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित की।
इसमें कहा गया है कि राज्य जब पूंजीगत व्यय में एक प्रतिशत की वृद्धि करते हैं तो राज्य की विकास दर में 0.82 से 0.84 प्रतिशत की वृद्धि होती है। लेकिन कर्ज का बढ़ता असर सार्वजनिक विकास के फैसलों को प्रभावित करता है। कर्ज का स्तर बढ़ते ही राज्य पूंजीगत व्यय में कटौती शुरू कर देते हैं। केंद्रीय बैंक ने सुझाव दिया है कि कर्ज के स्तर को नीचे रखने का लक्ष्य होना चाहिए और साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए।
पूंजीगत खर्चे में काफी ज्यादा वृद्धि की होगी जरूरत : जरूरत
केंद्रीय बैंक ने यह भी बताया कि भारत की तेज आर्थिक विकास दर को बनाए रखने के लिए पूंजीगत खर्चे में काफी ज्यादा वृद्धि की जरूरत होगी। सिर्फ शहरी क्षेत्र में अगले 15 वर्षों में 840 अरब डालर के निवेश की जरूरत होगी। राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीदमोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए राज्यों की तरफ से पेश बजट के आधार पर इन पर कर्ज की स्थिति का एक आकलन पेश किया है।
इसमें कहा गया है कि इस वर्ष सभी राज्यों का संयुक्त तौर पर एसजीडीपी के अनुपात में कर्ज का स्तर 28.3 प्रतिशत रहेगा, जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 28 प्रतिशत था। हालांकि, कोरोना काल से तुलना करें तो यह कम है।
राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद
2020-21 में कोरोना की वजह से केंद्र के साथ ही राज्यों का राजस्व संग्रह काफी कम हो गया था और इन्हें काफी ज्यादा कर्ज लेना पड़ा था। इससे कुल एसजीडीपी के मुकाबले कर्ज का अनुपात बढक़र 31 प्रतिशत हो गया था। इस साल जो बजट पेश किया गया है, उसके हिसाब से राज्यों के कुल व्यय में नौ प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।
जबकि राज्यों के कुल संग्रह में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि होने वाली है। 2023-24 में राज्यों की तरफ से कुल 9.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। प्रमुख राज्यों का एसजीडीपी के मुकाबले कर्ज अनुपात (त्‍‌नमें)महाराष्ट्र 18.1ओडिशा 13.1पंजाब 49.7उत्तर प्रदेश 32.1उत्तराखंड 28.2मध्य प्रदेश 30.2बिहार 37.8छत्तीसगढ़ 23.8झारखंड 27


Share News

editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

RBSE 10वीं स्क्रूटनी आवेदन का आज अंतिम मौका, कल से लेट फीस लगेगी
शिक्षा
खंभे पर काम करते समय करंट से विद्युतकर्मी की मौत
बीकानेर
नाबालिग के पास मिला 15 किलो डोडा-पोस्त, पिता पर भी मामला दर्ज
crime
भूकंप का फायदा उठाकर कराची जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार
देश-दुनिया
उत्तर प्रदेश में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
राजनीति
आज बीकानेर आएंगे जल संसाधन मंत्री, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक
बीकानेर
भाजपा नेता महावीर रांका को बीकानेर शहर संयोजक की जिम्मेदारी
राजनीति
बिहार चुनाव: ऑपरेशन सिंदूर बनाम आरक्षण, नीतीश दबाव में, पीके की अग्निपरीक्षा
राजनीति

You Might Also Like

राजस्थान

RGHS में बदलाव से घर पर इलाज पाना मुश्किल, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Published June 3, 2025
राजस्थान

राजस्थान में फ्री स्मार्ट मीटर योजना पर सियासी घमासान शुरू

Published June 2, 2025
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान के 9 शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जयपुर को सबसे ज्यादा

Published June 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में हर ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सालय खोलने का फैसला

Published June 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?