Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: इन राशियों में बना धन योग, देखें किन-किन राशियों को मिलेगा आज लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: इन राशियों में बना धन योग, देखें किन-किन राशियों को मिलेगा आज लाभ
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: इन राशियों में बना धन योग, देखें किन-किन राशियों को मिलेगा आज लाभ

editor
editor Published April 23, 2023
Last updated: 2023/04/23 at 9:30 AM
Share
SHARE
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है । किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहेंगे। आप अपने कामों में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 8

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका कोई सोचा हुए काम आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आपका मन कोई धार्मिक बुक पढ़ने का करेगा। आप किसी अपने की मदद कर सकते हैं। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

लकी रंग – मैजेंटा

लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होगी। साथ ही परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं। लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग होगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हें धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। साथ ही जो लोग जॉब की तलाश में है आज उन्हें जॉब मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की कोई पुस्तक पब्लिश हो सकती है। साथ ही उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी कविता की सराहना नहीं करते हैं, खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 8

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपना बचा हुआ समय बच्चों की शिक्षा देने में लगायेंगे, आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। जीवनसाथी के साथ स्पेंड करने से आपकी पूरानी नोक-झोक दूर होंगी। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है, इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते हैं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते हैं। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवारवालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकते हैं। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। ऑफिस में पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। इससे उनके मन को ख़ुशी होगी।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 6

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हें किसी टी.वी शों में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। रुके हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 1


Share News

editor April 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान
भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप
देश-दुनिया
लीप के ज़रिए बीटेक दूसरे वर्ष में प्रवेश, आवेदन 11 जुलाई से शुरू
बीकानेर
पेट्रोल पंप लूट के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से थे फरार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत की धरती पर लौटेगा आतंकी हैप्पी पासिया, NIA को बड़ी कामयाबी

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप

Published July 7, 2025
देश-दुनिया

हिमाचल में मानसूनी तबाही: 75 की मौत, दर्जनों लापता

Published July 6, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?