Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने सामूहिक नमाज अदा की:गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने सामूहिक नमाज अदा की:गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
बीकानेरराजस्थान

ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने सामूहिक नमाज अदा की:गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

editor
editor Published April 22, 2023
Last updated: 2023/04/22 at 5:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। नोखा की कर्मचारी कॉलोनी स्थित मक्का मस्जिद व मस्जिद चौक स्थित जामा मस्जिद में सवेरे नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही छोटे बच्चों और जरूरतमंदों को ईदी दी।
मुस्लिम घरों में सवेरे से ही मेहमानों का आना जाना लगा रहा। जामा मस्जिद के आगे नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, सीओ भवानीसिंह, प्रशिक्षु आरपीएस चन्दन गुप्ता, नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगीड़, एएस आई ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
इससे पहले सवेरे में ईदगाह हुई नमाज में पूरे समाज ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की। जिसमें जामा मस्जिद में मौलाना अफीज अमीर सौहेल व मक्का मस्जिद में मौलाना जमशेद आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी तरह शहर की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
नेकी पर चले हर मुसलमान : मौलाना
इस मौके परजामा मस्जिद में मौलाना अफीज अमीर सौहेल, मक्का मस्जिद में मौलाना जमशेद आलम ने कहा कि मुसलमान का काम नेकी करना और भाईचारे के साथ रहना है। हमें दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। एक मुसलमान को अपने धर्म की तालीम पर चलना चाहिए।
घर में बनी मीठी सेवइयां, बच्चों को मिली ईदी
रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की तैयारियां चलती रही। इसके बाद दिनभर दावतों और मुबारकबाद का दौर चला। ईद की ये दावते 2-3 दिन तक चलेंगी। उधर, बड़ों ने बच्चों को उनकी पसंद की ईदी दी तो छोटों ने बड़ों से दुआएं ली


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?