Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर नगर का 536वां स्थापना दिवस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर नगर का 536वां स्थापना दिवस
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर नगर का 536वां स्थापना दिवस

editor
editor Published April 22, 2023
Last updated: 2023/04/22 at 2:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। बीकानेर नगर के 536वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पंकज शर्मा, राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर शर्मा, महामंत्री विद्यासागर आचार्य, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य तथा कर्नल हेम सिंह राठौड़ शेखावत बतौर अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर प्रेम और अपनायत का शहर है। 535 वर्षों का इतिहास अपने अंदर संजोए बीकानेर कला और संस्कृति को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि राव बीकाजी के बसाए इस शहर ने आज विकास के अनेक आयामों को छुआ है। इन सबके बावजूद यहां के लोग अपनी जड़ों से जुड़े हैं तथा संस्कृति को बरकरार रखने में सफल हुए हैं।
केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर उत्सव धर्मियों का शहर है। यहां की होली, गणगौर, आखा तीज सहित विभिन्न मिले मगरिए बीकानेर को पूरी दुनिया में विशेष पहचान दिलाते हैं। उन्होंने बीकानेर की समृद्ध साहित्य और रंग परंपरा के बारे में बताया और कहा कि आज बीकानेर सोलर के रूप में विकसित हो रहा है यह बीकानेर के लिए गर्व का विषय है।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि शहर के विकास में प्रत्येक व्यक्ति योग्यता के अनुसार अपनी भागीदारी निभाएं। राव बीकाजी संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने आभार जताया। महापौर, बीएसएफ के डीआईजी और डॉ. आचार्य ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र जोशी, आत्माराम भाटी, डॉ. पवन दाधीच, नरेंद्र सिंह स्याणी, प्रहलाद सिंह मार्शल, इरशाद अजीज, अजीज भुट्टा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
*सत्रह विभूतियों का हुआ सम्मान*
इससे पहले सभी अतिथियों ने राव बीकाजी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बीएसएफ के बैंड ने स मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। वहीं सजे-धजे ऊंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 17 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें अन्तर्राष्ट्रीय शूटर कुमारी वेदिका शर्मा को करणी माता अवार्ड, जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य व साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नदीम अहमद नदीम को राव बीकाजी अवार्ड, शाईर जाकिर अदीब को रावत कांधल जी अवार्ड, साहित्यकार डॉ.कृष्णा आचार्य को सूरजमाल सिह राजस्थानी अवार्ड, सामाजिक संस्था ‘अवर फोर नेशन को महाराजा गंगासिंह जी अवार्ड, रंगनिर्देशक दयानंद शर्मा को अज़ीज़ आज़ाद अवार्ड, चिकित्सक डॉ. एम.दाऊदी को देश दीवान दुले सिंह अवार्ड, श्री हीरालाल हर्ष को पीर गोविंद दास अवार्ड, साहित्यकार, नाट्यलेखक एवं पत्रकार हरीश बी.शर्मा को प.विद्याधर शास्त्री अवार्ड, भंवर पृथ्वीराज रतनू को श्री करणीमाता अवार्ड, वैद्य डॉ. देवकृष्ण सारस्वत को राजमाता सुशीला कुमारी जी स्मृति अवार्ड, चित्रकार राम भादाणी व एडवेंचरिस्ट सैयद मुश्ताक अली को बीकाणा अवार्ड, शिक्षाविद हुकमचंद चौधरी को राव बीदाजी अवार्ड, शिक्षाविद् शिवनाम सिंह को बेलोजी पड़िहार अवार्ड तथा डॉ.पंकज जोशी को अमरकीर्ति अवार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों, किशोर एवं युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही गत दिनों विभिन्न चौराहों और सर्किल पर रंगोली सजाने वाले युवा प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मनीषा आर्य सोनी, राजेंद्र स्वर्णकार, राज नारायण पुरोहित और चैतन्य शहर ने बीकानेर पर आधारित गीतों की प्रभावी प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान अध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद सिंह मार्शल ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।


Share News

editor April 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

युवक से बेल्ट से मारपीट कर गालियां देने का वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी
बीकानेर
आज है ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख, नहीं भरा तो लगेगा भारी जुर्माना
देश-दुनिया
17 सितंबर से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
बीकानेर
वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जानें अहम बिंदु
देश-दुनिया
SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अवैधता मिली तो प्रक्रिया होगी रद्द
देश-दुनिया
फड़बाजार में नाला फिर ओवरफ्लो, व्यापारियों ने निगम में दिया ज्ञापन
बीकानेर
PBM विवाद में नया मोड़, रविन्द्र कुमार शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS अफसरों के तबादले, 11 को अतिरिक्त जिम्मेदारी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

युवक से बेल्ट से मारपीट कर गालियां देने का वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

Published September 15, 2025
बीकानेर

17 सितंबर से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

Published September 15, 2025
बीकानेर

फड़बाजार में नाला फिर ओवरफ्लो, व्यापारियों ने निगम में दिया ज्ञापन

Published September 15, 2025
बीकानेर

PBM विवाद में नया मोड़, रविन्द्र कुमार शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

Published September 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?