


बीकानेर। किशोरी को बहला फुसला कर उसे भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।
सीआई नोखा ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते माह 28 मार्च को पीडि़त किशोरी ने हाजिर थाना होकर नोखा के बालाजी नगर निवासी चंद्र सिंह राजपूत पर बहला फुसला कर भगा ले जाने और कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में दोषी पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक चंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि किशोरी को भगाने में आरोपी युवक की मां विनोद कंवर पत्नि गोपाल सिंह भी शामिल थी। पुलिस जांच पड़ताल के दौरान गिरफ्तारी के डर से आरोपी चंद्र सिंह फरार हो गया। पुलिस की विशेष टीम सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी थी। मंगवार सुबह पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह और विनोद कंवर को हिरासत में ले लिया। सीआई ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनां को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर वीरचंद,एएसआई शंभू सिंह,हैड कांस्टेबल टीकूराम और महिला कांस्टेबल संतोष भी शामिल थी।
