Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: इन 4 राशियों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: इन 4 राशियों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: इन 4 राशियों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published April 15, 2023
Last updated: 2023/04/15 at 7:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

1. मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका किसी रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में कुछ समय बीतेगा। आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। स्टूडेंट कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। आज आपकी कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसे आप बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। आज दोस्तों से फोन पर काफी लम्बी बात होगी। आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक-3

- Advertisement -

2. वृष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में सुधार होगा, आज कोई काम दूसरों के बजाय खुद से करेंगे तो काम आसानी से होगा। किसी के साथ भी वाद-विवाद में पड़ने से बचेंगे तो मानसिक शांति बनी रहेगी। जॉब के लिए प्रयासरत छात्र आज अपना टारगेट आसानी से हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

3. मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके अंदर जागरूकता बनी रहेगी। आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। आप जिस लक्ष्य को पाने के लिए काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे वह आज आपको मिल जाएगा। किसी के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। काम की वजह से हो सकता है। आप परिवार को पूरा समय न दें पायें, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

4. कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप माता जी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए यादगार पलों में शामिल होगा। आज बेटी के करियर को लेकर थोड़ी चिंता होगी। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सॉल्व नहीं कर पा रहे तो अपने माता पिता से इसपर राय जरूर लें, आपको लाभ जरूर मिलेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज लोगों के सीमित विचारों का असर आपकी निर्णायक क्षमता पर नहीं होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो दिन आपके अनुकूल है। आज आपको किसी बात पर नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा ले सकते हैं। आज नए-नए लोग आपसे जुड़ेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

6. कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई काम करने का अच्छा समय है। आप इस बारे में माता-पिता से सलाह अवश्य ले लें। आज आपको फाइनेंस से सम्बंधित अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपकी बातों से किसी की भावनाओ को ठेस न पहुंचे इसका आप खास ख्याल रखेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

7. तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना को सीक्रेट रखकर लगातार अपनी मेहनत जारी रखने से जल्द ही अच्छा रिजल्ट आपको मिलेगा। उधार लेन देन से आज आपको बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय से पूरा करने से आपको राहत मिलेगी। परिवार में उचित ताल-मेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव करने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे, शिक्षकों का सहयोग लेने से सफलता मिलेगी। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम का समय राहत से भरा होगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

9. धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहेंगे, आपकी जीवनशैली में बदलाव नजर आएगा, आपकी पर्सनालिटी में सुधार होगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा है। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा। अगर आप बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय लीजिए आपको मदद मिल जाएगी।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 4

10. मकर राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी की वजह से जीवन को देखने का नजरिया बदल जाएगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आप कुछ नया सीखेंगे। सकारात्मक सोंच के साथ आपके रुके काम बनेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। लवमेट्स से उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी मामले में आपके जीवनसाथी की सलाह फयदेमंद साबित होगी। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, अपने बजट को ध्यान में रखकर काम करें। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

12. मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी कानूनी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार में आज काम करने के तरीके को और बेहतर बनाने से अच्छा लाभ होगा। किसी मित्र से हुई कहासुनी को बहुत ही सूझ-बूझ से हल निकालने की कोशिश सफल होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, रिश्तों में मिठास आएगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

थाना स्तर का टॉप-10 वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
राजस्थान
जयपुर में आज आर्मी डे परेड, महल रोड रहेगा बंद; सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
जयपुर
आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन
राशिफल
राजस्थान में ठंड का कहर, कई शहरों में पारा शून्य से नीचे
राजस्थान
13 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला – Bikaner News
बीकानेर
मि. राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में RK Fitness Gym बीकानेर के कुशाल नाथ का डबल गोल्ड – Bikaner News
बीकानेर
मूंगफली से भरा ट्रक गायब, चालक पर लाखों के गबन का आरोप – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: भाग्य और तरक्की का दिन

Published January 13, 2026
देश-दुनिया

500% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के भारत दौरे के संकेत – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

PSLV मिशन में रॉकेट के फ्लाइट पाथ में बदलाव, ISRO ने शुरू की जांच – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

ISRO: 2026 का पहला मिशन सफल, अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च – National News

Published January 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?