Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विवाहिता ने तीन साल के मासूम व देवर के साथ मिलकर सुसाइड किया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > विवाहिता ने तीन साल के मासूम व देवर के साथ मिलकर सुसाइड किया
बाड़मेरराजस्थान

विवाहिता ने तीन साल के मासूम व देवर के साथ मिलकर सुसाइड किया

editor
editor Published April 9, 2023
Last updated: 2023/04/09 at 4:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर। बाड़मेर में एक विवाहिता ने अपने 3 साल के बच्चे और देवर के साथ टांके (घर में बनी पानी की टंकी) में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले देवर ने भाई और भतीजी के साथ एक वॉट्सऐप स्टेटस भी लगाया। इसमें तीनों के सामने रोते हुए का इमोजी लगाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीहर पक्ष की मौजूदगी में रविवार सुबह शव टांके से बाहर निकाले गए।
घटना बाड़मेर जिले के सदर थानान्तर्गत डूंगेरो का तला गांव की है। पुलिस के अनुसार डूगेरो का तला निवासी देवू (22) पत्नी जगदीश, बेटी ललिता (3) और खेमाराम (22) पुत्र चुतराराम शनिवार रात करीब 9 बजे टांके में कूद गए। तीनों के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश की। इस दौरान टांके के बाहर चप्पल पर होने पर संदेह हुआ। टांके पर देखने पर तीनों के शव दिखे।
रात होने के कारण तीनों के शवों को बाहर नहीं निकाला गया। रविवार को पीहर पक्ष के आने के बाद तीनों के शवों को टांके से बाहर निकाला गया। फिलहाल तीनों के शवों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्रेम-प्रसंग के चलते किया सुसाइड
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाहिता व काकी ससुर के बेटे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते विवाहिता ने बेटी को लेकर देवर के साथ सुसाइड कर लिया। विवाहिता का पति जगदीश राजकोट (गुजरात) की फैक्टी में मजदूरी करता था। 4 साल से गुजरात में रह रहा है। ज्यादातर समय वहीं पर रहता था। वहीं, मृतक खेमाराम ड्राइविंग का काम करता था।
जानकारी अनुसार, मृतक खेमाराम शनिवार सुबह ही घर पर आया था। सुसाइड से पहले मृतक ने वॉट्सऐप पर स्टेट्स लगा था। इसमें तीनों मृतक साथ दिख रहे हैं। साथ में रोते हुए इमोजी लगा रखी है। परिजनों ने सोचा कि इस तरीके से स्टे्टस क्यों लगाया। इस पर परिवार के लोगों ने ढूंढने की कोशिश की। इसके बाद शव मिले।
डीएसपी आनंदसिंह ने बताया- जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। शवों को पीहर पक्ष के आने के बाद टांके से बाहर निकाले गए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?