Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री और रंधावा ने कार्यकर्ताओं से कहा, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सरकार रिपीट करने के लिए जुट जाएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री और रंधावा ने कार्यकर्ताओं से कहा, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सरकार रिपीट करने के लिए जुट जाएं
बीकानेरमुख्यमंत्रीराजनीति

मुख्यमंत्री और रंधावा ने कार्यकर्ताओं से कहा, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सरकार रिपीट करने के लिए जुट जाएं

editor
editor Published March 28, 2023
Last updated: 2023/03/28 at 6:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने प्रचार अभियान का बिगुल बजा दिया है। संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलने की शुरूआत बीकानेर के तेरापंथ भवन से हुई। पहले ही सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को मुद्दा बनाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी को भी संसद से बाहर किया गया था लेकिन वो पूरी शक्ति के साथ वापस सदन में आई। ऐसे ही राहुल गांधी के साथ किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकत्र होना ऐतिहासिक है। ये याद रखा जाएगा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर हम एकत्र हुए थे। गहलोत ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है, जिसे खत्म करने के लिए पहले कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट करनी है और इसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना ही प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को बंगला खाली करने के लिए कहा गया है, राहुल गांधी ने बड़ी सदाशयता के साथ कहा कि वो बंगला खाली कर देंगे।
मुझे कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि जब मैं राजस्थान आया तो खबरों से लगा कि राजस्थान में न जाने कितनी फूट है। कितनी लड़ाई है, लेकिन आज मुझे लगता है कि राजस्थान में सरकार रिपीट होगी। रंधावा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को एक जुटकर होकर इस तानाशाही सरकार को हटाना होगा।
डूंगर कॉलेज पहुंचे गहलोत
विधानसभा चुनाव की रणनीति का श्रीगणेश करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को बीकानेर आ रहे हैं लेकिन इस बार उनकी यात्रा सहज नहीं है। हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहने वाला मुस्लिम समाज ने उनके कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। गहलोत डूंगर कॉलेज में छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही तेरापंथ भवन में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी होंगे।
नाल हवाई अड्‌डे पर स्वागत
गहलोत दस बजे विशेष विमान से नाल हवाई अड्‌डे पहुंचे। यहां से डूंगर कॉलेज पहुंच गए हैं। जहां छात्र संघ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तेरापंथ भवन जाएंगे। तेरापंथ भवन में ग्यारह बजे का समय दिया गया है लेकिन समय पर ये कार्यक्रम शुरू होने की संभावना काफी कम है। नाल हवाई अड्‌डे पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मंत्री गोविन्द मेघवाल, भंवर सिंह भाटी ने गहलोत का स्वागत किया।
घटिया साउंड सिस्टम
तेरापंथ भवन में साउंड सिस्टम इतना खराब रहा कि आम आदमी को आवाज ही सुनाई नहीं दे रही थी। साउंड सिस्टम के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का भाषण सुनने आए कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। यहां तक कि स्टेज के पास खड़े लोगों को भी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी।
क्या है मुस्लिम समाज की मांग
मुस्लिम समाज के नेताओं की सोमवार को हसनैन चेरिटेबल ट्रस्ट परिसर में मीटिंग हुई थी। इस दौरान मुस्लिम समाज को कांग्रेस में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर रोष जताया गया। नगर विकास न्यास चैयरमेन पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई। यहां मुस्लिम समाज अपना प्रतिनिधि चाहता है। सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है लेकिन किसी भी कार्यकर्ता को यहां जगह नहीं दी गई। शहर अध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस की ओर से कोई परिवर्तन नहीं किया गया। यशपाल गहलोत को ही अध्यक्ष रखा गया है। मुस्लिम समाज का कहना है कि अगर नगर विकास न्यास में नियुक्ति नहीं होती है तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर ही मुस्लिम को अवसर दिया जाए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ
crime
रामसर में खुले में मृत पशु डालने पर ग्रामीणों का विरोध, मोहन कस्वां ने सीईओ से की शिकायत
बीकानेर
अत्यधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु
बीकानेर
सोलर प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी तांबे की तार चोरी, लाखों का नुकसान
बीकानेर
चुरू में गंदा पानी डालने को लेकर विवाद, महिला को डूबाकर मारने की धमकी
चुरू
सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को चेतावनी
बीकानेर
पोकरण में हेलीबोर्न सर्वे से भूजल की नई उम्मीद, रेगिस्तानी इलाके में पानी की खोज में सफलता
जल
भरतपुर में हाईटेंशन लाइन गिरने से 20 घायल, गांव में अफरा-तफरी और दहशत
भरतपुर

You Might Also Like

बीकानेर

रामसर में खुले में मृत पशु डालने पर ग्रामीणों का विरोध, मोहन कस्वां ने सीईओ से की शिकायत

Published January 14, 2026
बीकानेर

अत्यधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Published January 14, 2026
बीकानेर

सोलर प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी तांबे की तार चोरी, लाखों का नुकसान

Published January 14, 2026
बीकानेर

सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को चेतावनी

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?