Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस की रेड से बदमाशों में मचा हडक़ंप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पुलिस की रेड से बदमाशों में मचा हडक़ंप
crimeJaipurराजस्थान

पुलिस की रेड से बदमाशों में मचा हडक़ंप

editor
editor Published March 19, 2023
Last updated: 2023/03/19 at 9:08 PM
Share
SHARE
Share News

जयपुर। राजस्थान के 7 जिलों में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इनमें बीकानेर रेंज के बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में कार्रवाई हुई। वहीं, उदयपुर, जोधपुर और कोटा जिले में अलग से कार्रवाई हुई। सातों जगहों के एसपी ने अपने अपने जिलों में गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाशों के ठिकानों पर रेड मारी। इसमें चारों जिलों के कुल 2920 पुलिसकर्मियों ने एक साथ 350 से ज्यादा जगहों पर रेड मारी। कुल 652 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस को आनंदपाल, राजू ठेहट और लॉरेंस गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक के पास वो बुलेट प्रूफ जैकेट भी मिली। जो आनंदपाल इस्तेमाल करता था।

आज हुई कार्रवाई को बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। रविवार सुबह 5 बजे कंट्रोल रूम में बैठकर इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। जो 10.30 बजे पूरा हुआ। एसपी बीकानेर तेजस्विनी गौतम, चूरू एसपी राजेश मीणा, गंगानगर एसपी परिस देशमुख और हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने अपनी टीमों के साथ एक साथ अलग-अलग जगहों पर रेड मारी। दरअसल, पुलिस मुख्यालय से एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर पूरे रेंज में एक साथ बदमाशों को पकडऩे का टास्क मिला था।

आनंदपाल के साथी के पास मिली बुलेट प्रूफ जैकेट
इस रेड के दौरान एक बड़ा हिस्ट्रीशीटर राजू सिंह भी पकड़ा गया। राजू सिंह बीकानेर के गजनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। राजू सिंह के पास से पुलिस को 6 पिस्टल, 44 बुलेट और एक बुलेट प्रूफ जैकेट मिली है। राजू सिंह आनंदपाल का पुराना साथी रहा हैं। राजू के पास जो बुलेट फ्रूफ जैकेट मिला है। वह आनंदपाल का ही है। राजू सिंह ने पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

रोहित गोदारा का साथी गिरफ्तार

- Advertisement -

वहीं, गंगानगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत को गिरफ्तार किया है। रामावत 1 लाख इनामी बदमाश रोहित गोदारा का करीबी है। आरोपी के पास से पिस्टल-बुलेट मिली।

लॉरेंस का करीबी भी गिरफ्तार

गंगानगर एसपी ने लॉरेंस बिश्नोई की करीबी कुलजीत राणा और आशीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आशीष बिश्नोई घड़साना का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। लॉरेंस केलिए आशीष काम किया करता हैं।

एडीजी क्राइम बोले अपराधी नहीं होना चाहिए बाहर
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- राज्य में अपराधी खुली हवा में सांस नहीं लेना चाहिए। अपराधी अगर बाहर है तो वह अपराध करेगा। बदमाशों के मुकदमों को क्लब कर के कोर्ट के सामने रखा जाएगा। इससे उन्हें जमानत नहीं मिले। बदमाशों को पकडऩे के लिए समय-समय पर रेंज आईजी को टास्क दिया जाता है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने खुद इस पूरी रेडी की मॉनिटरिंग की। इसका फायदा यह हुआ कि बड़े अपराधी पकड़े गए। पुलिस मुख्यालय ने अपराध और अपराधी को रोकने के लिए कई प्लानिंग बनाई हैं। जिससे राजस्थान पीस स्टेट बनेगा।

हर रेंज आईजी को मिलेगा सर्च का टास्क

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- हर रेंज आईजी को यह टास्क दिया जा रहा है। अन्य जिलों के रेंज आईजी को यह टास्क जल्द दिया जाएगा। रेंज में देने का मुख्य कारण यह है कि बदमाश अगर भागेगा भी तो वह एक जिले से दूसरे जिले में भागेगा। क्योंकी पुलिस हर जिले की एक्टिव है। इसलिए बदमाश जल्दी पकड़ा जाएगा। आईजी बीकानेर ओम प्रकाश ने बताया- अपराध को खत्म करने के लिए अवैध हथियारों पर पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। उनके सुपरविजन में विशेष टास्क फोर्स बना कर अवैध हथियारों को पकडऩे का काम किया जा रहा हैं।

कोटा, जोधपुर और उदयपुर सिटी में हुई कार्रवाई

दिनेश एमएन ने बताया- कोटा, जोधपुर और उदयपुर सिटी को सबसे पहले टास्क दिया गया। इस दौरान कोटा पुलिस ने 247 बदमाशों को पकड़ा गया। इसमें बड़ी संख्या में हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। जोधपुर सिटी में भी इसी तरह का टास्क एसपी जोधपुर को दिया गया। इस दौरान पुलिस ने 100 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

उदयपुर में एक साथ 125 बदमाशों को पकड़ा
उदयपुर पुलिस रविवार को एक्शन मोड़ में आ गई है। धरपकड़ करते हुए 500 पुलिस कर्मियों ने 125 बदमाशों को गिरफ्तार किया। शहर के सभी थाना इलाकों में हार्ड कौर और हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था। इसके लिए दो दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारी के साथ ही सभी थानाधिकारी और करीब 500 पुलिसकर्मी ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अंबामाता थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 26 बदमाशों को गिरफ्तार किया। सवीना पुलिस ने 20, सूरजपोल पुलिस ने 19, हिरणमगरी पुलिस ने 13, गोवर्धन विलास में 12, नए थाना क्षेत्र में 10, सुखेर में 9 और प्रतापनगर में 9 बदमाशों को पकड़ा। इसके अलावा नाई थाना क्षेत्र में 10, सुखेर में 9, प्रतापनगर में भूपालपुरा थाने इलाके में 8, धानमंडी में 5, हाथीपोल में 4 और घंटाघर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

बीकानेर से कुल 42 बदमाश गिरफ्तार किए गए

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने आईजी के आदेश पर सुबह 5 बजे से रेड करना शुरू किया। इस दौरान एसपी के साथ 500 पुलिसकर्मी थे। बीकानेर में बदमाशों के 95 सम्भावित जगहों पर रेड की गई। इस दौरान गैंगस्टर आनंदपाल सिंह और रोहित गोदारा के गुर्गों के साथ ही राजू ठेहट हत्याकांड में फरार एक आरोपी सुखदेव धवल को पकड़ा गया। पुलिस को अलग-अलग कार्रवाई में एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर दो जिंदा कारतूस, एक 12 बोर बंदूक मय 42 जिंदा कारतूस, दो 22 गन, एक एयर गन और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की गई है। कुल 42 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने आनंदपाल के साथी राजू सिंह के पास से 6 पिस्टल, 43 कारतूस और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की।

श्रीगंगानगर में नींद में थे बदमाश, पुलिस आ धमकी, 52 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में पुलिस ने रविवार अलसुबह जिले में 75 बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 22 बदमाशों गिरफ्तार किया। वहीं, फायरिंग, फिरौती मांगने जैसे मामलों में शामिल कुल 52 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बीकानेर में 500 पुलिसकर्मियों की 75 टीमें बनाई गईं। इन टीमों की एक्टिविटी सुबह करीब 5 बजे से शुरू हो गई। जिले के अनूपगढ़, घड़साना, रावला, सूरतगढ़, हिंदुमलकोट, चूनावढ़, लालगढ़ जाटान, श्रीबिजयनगर, रायसिंहनगर और शहर के सभी थानों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

चूरू से 18 बदमाश गिरफ्तार

चूरू पुलिस अधीक्षक ने 250 पुलिसकर्मियों के साथ 45 जगह पर रेड की। इस दौरान मादक पदार्थ को रखना और सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार किया गया। कुल 18 बदमाशों को गिरफ्तार कर 9 वाहनों को जब्त किया हैं।

हनुमानगढ़ से 48 बदमाश गिरफ्तार

हनुमानगढ़ एसपी ने सुबह 5 बजे 350 पुलिसकर्मियों के साथ छापे मारी शुरू की। 116 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस मादक पदार्थ की सप्लाई, अवैध हथियार और शराब तस्करी से जुड़े हुए 48 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान 500 ग्राम पॉपी, 51 ग्राम स्मैक, दो 12 बोर पिस्टल, बरामद किया।पुलिस ने 4 वाहनों को भी जब्त किया।


Share News

editor March 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गंगाशहर में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बीकानेर
अब मिड-डे मील परोसने से पहले भोजन चखेंगे बच्चों के अभिभावक
राजस्थान
राजस्थान में कब होगी नई SI भर्ती? हजारों युवा इंतजार में
राजस्थान
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खेजड़ी पर लटका मिला शव, दो पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोप!
crime बीकानेर
बीकानेर में तय हुई नई स्पीड लिमिट, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
झूलते तारों ने ली तीन गोवंश की जान, ग्रामीणों में आक्रोश
बीकानेर
अनियमितता पर 13 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अब मिड-डे मील परोसने से पहले भोजन चखेंगे बच्चों के अभिभावक

Published July 4, 2025
राजस्थान

राजस्थान में कब होगी नई SI भर्ती? हजारों युवा इंतजार में

Published July 4, 2025
crimeबीकानेर

खेजड़ी पर लटका मिला शव, दो पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोप!

Published July 4, 2025
राजस्थान

RSSB लाइब्रेरियन परीक्षा 27 जुलाई को, OMR नियम सख्त

Published July 4, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?