Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन, पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन, पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार
बीकानेर

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन, पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार

editor
editor Published March 14, 2023
Last updated: 2023/03/14 at 11:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेन्द्रसिंह कालवी का असामयिक निधन हो गया है। 

क्षत्रिय सभा सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि कालवी लम्बे समय से ह्रदय सम्बन्धी बीमारी से जूझ रहे थे, 14 मार्च की सुबह 01:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, सामाजिक न्याय आन्दोलन सहित विभिन्न क्षत्रिय आंदोलनों में वे समाज के अगुआ रहे, निश्चित तौर पर यह राजपूत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि आज हमने राजपूत समाज का एक बेशकीमती हीरा खो दिया है, हम लम्बे समय से सम्पर्क में थे, घनिष्ठ मित्र थे, सामाजिक न्याय आन्दोलन में हमारी मित्रता प्रगाढ़ हुई, परवान चढ़ी, आज उनके असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। 

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षत्रिय सभा अध्यक्ष केपीसिंह सिसोदिया ने कहा कि कालवी साहब के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हमने कई आंदोलनों में विजय पाई, उनकी सूझ बूझ के बूते ही क्षत्रिय समाज के अग्रणीय संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, उनका असमय रुखसत होना निश्चित तौर पर बड़ी हानि है जिसको पूरा किया जाना सम्भव नहीं है। 

- Advertisement -

भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से कालवी जी के सम्पर्क में रहे, उनकी अगुवाई में कई आन्दोलन के साक्षी बने, उनके जाने से जो रिक्तता आई है उसे भरा जाना कठिन है। 

पूर्व प्रधान भाजपा नेता जयवीरसिह हाडला ने कहा कि लोकेन्द्रसिंह कालवी राजनीति एवं सियासत में फिट नहीं बैठते थे क्यों कि वे निश्चल थे, समाज की हर मांग को वे पहले दिल से विचारते थे और समाज की हर छोटी बड़ी मांग पर वे मुखर होते थे, बीकानेर कोलायत से उनका विशेष लगाव था, सामाजिक न्याय आन्दोलन में इस बड़े व्यक्तित्व को हमने करीब से देखा था, आज इनके निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर श्री चरणों में स्थान दे। 

ठाकुर साहब लोकेन्द्रसिंह कालवी के निधन पर कर्नल हेमसिंह शेखावत, गिरधारीसिंह खिंदासर, रनबीरसिंह नोखड़ा, जितेन्द्रसिंह राजियासर, विक्रमसिंह बीका, प्रतापसिंह चलकोई, पार्षद प्रमोदसिंह शेखावत, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंगेजसिंह भाटी, क्षत्रिय सभा प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल, जगमालसिंह पायली, चन्द्रसिंह उदासर, मनोहरसिंह झझु, राजेन्द्रसिंह मोटासर, ईश्वरसिंह चनाना, पूर्व तहसीलदार अमरसिंह हाडला, पूर्व कमांडेंट भंवरसिंह रूपावत उदट, क्षत्रिय सभा कोलायत अध्यक्ष युद्धवीरसिंह रावलोत, मोहनसिंह नाल, भंवरसिंह बिलोचिया, पूर्व सरपंच नारायणसिंह रायसर, नरेन्द्रसिंह स्याणी, जुगलसिंह बेलासर, एड विजेन्द्र सिंह गीगासर, एड विक्रमसिंह बीदावत, डॉ जितेन्द्रसिंह शेखावत, सुमेरसिंह भाटी, पंचायत समिति सदस्य लूणकरणसर महिपाल सिंह लखाऊ सहित कई मुख्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 

क्षत्रिय सभा प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि लोकेन्द्रसिंह कालवी के अंतिम दर्शन एवं यात्रा पैतृक ग्राम कालवी जिला नागौर में दोपहर 02:15 पर रखी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारत-पाक सीमा में अवैध धर्मांतरण का आरोप, विदेशी दंपती हिरासत में
राजस्थान
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19–22 दिसंबर तक बादल और ठंड का अलर्ट
राजस्थान
हादी की मौत बनी बहाना, बांग्लादेश में भारत विरोधी भीड़ का तांडव
देश-दुनिया
निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मकान से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे
बीकानेर
इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी
बीकानेर
डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘ज्योतिष गौरव 2025’, सवाई माधोपुर में सम्मान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मकान से गिरकर मजदूर की मौत

Published December 19, 2025
बीकानेर

नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे

Published December 18, 2025
बीकानेर

इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी

Published December 18, 2025
बीकानेर

डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘ज्योतिष गौरव 2025’, सवाई माधोपुर में सम्मान

Published December 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?