Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal,13 March 2023 : इन राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, बाकी के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal,13 March 2023 : इन राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, बाकी के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal,13 March 2023 : इन राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, बाकी के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published March 13, 2023
Last updated: 2023/03/13 at 10:22 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

1. मेष राशि

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा। दोस्तों से फोन पर काफी लंबी बात होगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए अच्छे योग हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

- Advertisement -

2. वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज परिवारजनों के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे। सीमेंट का व्यापार कर रहे लोगों का काम तेजी से चलेगा। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन खास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है । पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आएगा। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सॉल्व नहीं कर पा रहे तो अपने माता पिता से इस पर राय जरूर लें, अच्छी सलाह मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

4. कर्क राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज बेटी के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा । आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फूड कॉर्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा ले सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

5. सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओ को ठेस न पहुंचे इसका आप खास ख्याल रखेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति की ट्रिप यादगार रहेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

6. कन्या राशि

आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी, जीवनसाथी के साथ इस बारे में बात कर सकते हैं। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। उधार के लेन देन से आज आपको बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। आज आपके शत्रु परास्त होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

7. तुला राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें, खाने में आप सीजनल फ़ूड शामिल कर सकते हैं। साइंस रिसर्च फील्ड से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, काम में सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

8. वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे, शिक्षकों का सहयोग लेने से सफलता मिलेगी। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम का समय राहत से भरा होगा। आज आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का धंधा कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालों को आज अच्छा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

9. धनु राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा हैं। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा। अगर आप बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको कुछ नया प्लान बनाना पड़ेगा। घर पर अलग अलग डिश का आनंद लेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

10. मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। सकारात्मक सोंच के साथ आपके रुके काम बनेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शेयर मार्केट में आज एक्सपर्ट की राय से आप पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं। आज दूसरे लोग भी आपके काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे, विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे। अगर आप फिजूल के खर्चो से बचना चाहते हैं तो मार्केट जाने से पहले सामान की लिस्ट बनाकर जाएं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी । आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। जो लोग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कोर्स कर रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

12. मीन राशि

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आने वाला है। आज आप परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। आज परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज बिजनेस में आपको कोई बड़ा इन्वेस्टर मिल सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी सकारात्मकता

Published March 13, 2026
देश-दुनिया

जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग

Published March 12, 2026
राशिफल

राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान

Published March 12, 2026
देश-दुनिया

13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?