Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रूपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रूपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश
बीकानेरराजस्थान

रूपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश

editor
editor Published March 5, 2023
Last updated: 2023/03/05 at 1:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। तेजस्वनी गौत्तम आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन एवं श्री हरिशंकर आईपीएस एएसपी शहर व श्रीमती शालिनी बजाज वृत्ताधिकारी सदर के सूपरविजन में बीछवाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लोगों को रूपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अन्तराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के मुख्य सरगना बाबा जीतसिंह रायसिख को गिरफ्तार कर उसके पास से रूपये दोगुने करने के नाम पर ठगी करने के उपकरण बरामद किये।

बीछवाल सीआई महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि काफी समय से बीकानेर तथा आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीद फरोख्त के नाम से सम्पर्क कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने का गिरोह सक्रिय था। परिवादी जितेन्द्र पुत्र हेमाराम राजपुरोहित निवासी कानासर बीकानेर ने थाना पर रिपोर्ट दी थी कि मुझे मागू खां पुत्र रमजान खाँ निवासी करणीसर भाटीयान बीकानेर एवं उसके गुरूजी पंजाब निवासी बाबा जीतसिंह रायसिख मिले और मांगू खाँ ने मुझे कहा कि हमारे गुरुजी बाबा जीतसिंह के सेवादार बन जाओ, बाबाजी जादुई विद्या जानने वाले है, आप जितने रूपये बाबाजी को दोगे, बाबाजी उनके दोगुने रुपये करके आपको देंगे, इस तरह आप करोडपति बन जाओगे। उन्होंने मुझे झांसे में लेकर रुपये दोगुने करने के कई जादुई उपकरण दिखाये, जिससे में झांसे में आ गया और उनको चार लाख तीस हजार रुपये दे दिये। लेकिन उन्होंनें आज तक मुझे रुपये दोगुने करके नहीं दिये, बल्कि मेरे दिये चार लाख तीस हजार रुपये हड़प लिये और कहा कि सात लाख पचास हजार रूपये और लेकर आओ, तब जादुई शीशा व उपकरण मंगवाकर आपके सभी रूपये दोगुने करके दे देंगे। इस रिपोर्ट पर थाना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने हेतु थानाधिकारी बीछवाल के नेतृत्व टीम का गठन किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त

Published March 13, 2026
बीकानेर

पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?