Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार दोपहर बीकानेर पहुंचेगी, जाने राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार दोपहर बीकानेर पहुंचेगी, जाने राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
बीकानेर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार दोपहर बीकानेर पहुंचेगी, जाने राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

editor
editor Published February 27, 2023
Last updated: 2023/02/27 at 4:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार दोपहर 3.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय सांस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद शाम 5.50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। करीब ढाई घंटे के लिए नाल से बीकानेर के बीच दोपहर तीन बजे से ही रास्ता बंद हो जाएगा। करीब 1200 पुलिसकर्मी इस मार्ग और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैनात रहेंगे।

राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति अपने आवास से पालम हवाई अड्‌डे पहुंचेगी और 3.25 बजे बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेगी। एयरफोर्स के विशेष विमान से बीकानेर आ रही द्रोपदी मुर्मू आम हवाई अड्‌डे से नहीं बल्कि एयरफोर्स की विशेष हवाई पट्‌टी पर पहुंचेगी।

जहां से वो एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आएंगी। नाल से सड़क मार्ग से होते हुए नेशनल हाइवे से शहर में प्रवेश करेगी। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के आगे से होते हुए श्रीगंगानगर चौराहे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। इस दौरान नाल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक रास्ता बंद रहेगा। करीब आधा-आधा घंटे के लिए रास्ता दो बार बंद होगा

- Advertisement -

करीब चार बजे राष्ट्रपति देशभर से आए कलाकारों के साथ रहेंगी। यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आम लोगों को संबोधित करेगी। शाम 5.50 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

इस मार्ग पर जाने से बचें

अगर आपको मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास करमीसर तिराहे से डूडी पेट्रोल पंप, कोठारी अस्पताल, एम.एस. कॉलेज, भुट्‌टा चौराहा और गंगानगर चौराहे की ओर जाना है तो दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक दूसरे रास्ते का उपयोग करना चाहिए। इन रास्तों को बार बार बंद किया जा सकता है।

ऐसे डायवर्ट रहेगा ट्रेफिक

एएसपी हरिशंकर ने बताया कि जैसलमेर से बीकानेर शहर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कोडमदेसर चौराहे से गांधी प्याऊ की ओर डायवर्ट कर शोभासर सर्किल से श्रीगंगानगर-जोधपुर बाइपास की ओर जाना होगा।

पूगल रोड से बीकानेर शहर की ओर जाने वाले वाहनोंको पूगल आरओबी से करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए बीकाजी सर्किल, सुपर मार्केट, श्रीगंगानगर रोड की तरफ से निकाला जाएगा। श्रीगंगानगर की ओर से आने वाले वाहनों को नया बस स्टेंड, खेतेश्वर ऑटो मोड से मार्गबदलकर पंडित दीनदयाल सर्किल, म्यूजियम सर्किल, तीर्थ स्तम्भ की ओर डायवर्ट किया गयाहै। म्यूजियम सर्किल से श्रीगंगानगर सर्किल की ओर जाने वाले वाहों को पंडित दीनदयाल सर्किल से डायवर्ट कर करणी नगर, गांधी नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

आम जनता को यहां से एंट्री

कार्यक्रम में कोई भी आम नागरिक शामिल हो सकता है। इसके लिए किसी तरह के पास या फिर एंट्री फीस की व्यवस्था नहीं है। प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। आम नागरिकों को पिछले गेट से एंट्री दी जाएगी। मीडिया को भी यहीं से एंट्री मिलेगी। मुख्य द्वार से सिर्फ वीवीआईपी एंट्री होगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बीकानेर
बीकानेर में मौसम ने बदली करवट, सीजन का पहला घना कोहरा
बीकानेर
अब मनरेगा की जगह VB-G RAM-G, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
विजय दिवस 1971: भारतीय शौर्य और रणनीति की वह जीत जिसने इतिहास बदल दिया
देश-दुनिया
बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध और कार्रवाईयों से भरा रहा दिन
बीकानेर
जबरन कब्जे का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर में एसीबी का ट्रैप, जीएसटी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Published December 16, 2025
बीकानेर

बीकानेर में मौसम ने बदली करवट, सीजन का पहला घना कोहरा

Published December 16, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध और कार्रवाईयों से भरा रहा दिन

Published December 15, 2025
बीकानेर

जबरन कब्जे का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published December 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?