Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: REET Mains Exam 2023 : 40 लाख में बिका नकली पेपर, लेकिन डील असली जैसी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > REET Mains Exam 2023 : 40 लाख में बिका नकली पेपर, लेकिन डील असली जैसी
राजस्थानशिक्षा

REET Mains Exam 2023 : 40 लाख में बिका नकली पेपर, लेकिन डील असली जैसी

editor
editor Published February 26, 2023
Last updated: 2023/02/26 at 7:47 PM
Share
SHARE
Share News

REET Mains Exam 2023 : राजस्थान में 48 हजार पदों की शिक्षक भर्ती के पहले दिन पेपरलीक का जिन्न फिर बाहर आ गया। जोधपुर में पुलिस ने मैरिज गार्डन से एक गिरोह को दबोचा, जिसमें 19 लड़के और 10 लड़कियों को पेपर सॉल्व कराया जा रहा था। दिनभर यह बात चलती रही कि पेपरलीक हो गया है। हालांकि बाद में जोधपुर पुलिस और खुद कर्मचारी चयन बोर्ड चेयरमैन में इसका खंडन किया कि पेपरलीक हुआ है।

जोधपुर पुलिस ने दावा किया कि गिरोह के पास जो प्रश्न मिले हैं, वो असली एग्जाम से मैच नहीं हो रहे। प्रवीण विश्नोई नाम के स्टूडेंट ने 40 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। उसे 10 लाख रुपए सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर और रामेश्वर समेत 5 लोगों ने एडवांस दिए। इन 5 लोगों ने बाकी स्टूडेंट्स को 10-10 लाख रुपए में नकली पेपर बेचा। गिरोह ने किसी से एडवांस नहीं लिया, लेकिन पास होने पर फुल पेमेंट की डील हुई थी। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था।

बड़ा सवाल यह है कि नकली पेपर की डील करने वाला सांचौर निवासी प्रवीण सुबह की पारी में एग्जाम देकर चला गया तब जोधपुर पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। बाद में पुलिस ने सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर और रामेश्वर समेत 5 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मुकेश जोशी जोधपुर के केरू में कोचिंग चलाता है।

इधर पेपरलीक की चर्चाएं, उधर आनन-फानन में नेटबंदी

- Advertisement -

जोधपुर में पेपरलीक की अफवाहों के बीच आनन-फानन में पहले प्रदेश के 4, फिर धीरे-धीरे कर उन सभी 11 जिलों में नेट बंद कर दिया गया, जहां एग्जाम कराए जा रहे थे। पहले दिन की दोनों पारियों की परीक्षा खत्म होने के बाद इंटरनेट को शाम 6 बजे के बाद बहाल कर दिया गया।

इधर, जयपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने की भी सूचना है। बताया जा रहा कि एसओजी की टीम ने इन्हें अलग-अलग सेंटर्स से पकड़ा है। इसी तरह से भरतपुर के श्रीमती कमलेश आईटीआई कॉलेज में रीट लेवल वन की परीक्षा देते हुए एक डमी कैंडिडेट पकड़ा गया। यह डमी कैंडिडेट अपने जीजा की जगह पेपर दे रहा था। सेवर थाना अधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि राजाखेड़ा के रहने वाले आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे। यहां पकड़े गए सभी आरोपियों को पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था। डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.30 बजे गिरोह ने बनाड़ रोड स्थित उदयगढ़ मैरिज होम में बुक किए थे।

मैरिज होम में पहले से शादी समारोह चल रहा था। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे सिविल ड्रेस में दबिश दी। पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर घुसी।

इसमें 29 लोगों के पास से वाइट पेपर, शीट, पेन आदि मिले हैं। आरोप है कि इन्हीं में कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने सुबह 10 बजे अलग-अलग सेंटर पर एंट्री भी दिलवाई। पुलिस ने तर्क दिया कि पुलिस जांच के कारण अभ्यर्थी लेट हो गए थे इसलिए उन्हें प्रवेश दिलवाया।

वहीं, जयपुर में 2 डमी कैंडिडेट पकड़े गए हैं। जयपुर के दो परीक्षा केन्द्रों पर किसी और की जगह लेवल-1 का एग्जाम देने आए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

अजमेर रोड के हीरापुरा में कमला देवी बुधिया स्कूल में एक डमी कैंडिडेट को पकड़ा है, जो झुंझुनूं का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा डमी कैंडिडेट आमेर के सेंटर पर पकड़ा गया हैं।


Share News

editor February 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर
राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से बढ़ी परेशानी
Weather

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित

Published July 1, 2025
राजस्थान

राजस्थान सीमा पर 60 किलो हेरोइन, जेल से चल रहा था तस्करी रैकेट

Published July 1, 2025
राजस्थान

राजस्थान के 16 RAS अफसर बने IAS, DOPT ने जारी किए आदेश

Published June 30, 2025
राजस्थान

राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम शिक्षकों की पोस्टिंग, 2 जुलाई तक जॉइनिंग अनिवार्य

Published June 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?