Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ASI ने स्वास्थ्य मंत्री को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > ASI ने स्वास्थ्य मंत्री को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर
crimeओडिशा

ASI ने स्वास्थ्य मंत्री को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

editor
editor Published January 29, 2023
Last updated: 2023/01/29 at 3:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बीजद के वरिष्ठ नेता नव दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर छह राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।

झारसुगुड़ा/ अनुगुल/ भुवनेश्वर – ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। एएसआई गोपाल दास ने करीब से मंत्री पर छह राउंड फायर किए थे, जिसमें से एक गोली सीने में लगी है।आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुई।

इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।

उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

- Advertisement -

CM ने क्राइम ब्रांच को दिए जांच के निर्देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारने की घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा है।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर
लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल
राशिफल
बीकानेर में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने पर दो दोषियों को सजा
बीकानेर
बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रहा किडनी रोग: डॉ. तंवर
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?