Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी इस दिन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान में बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी इस दिन
Jaipurराजस्थान

राजस्थान में बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी इस दिन

editor
editor Published January 18, 2023
Last updated: 2023/01/19 at 12:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में हड्‌डी जमा देने वाली ठंड और शीतलहर के बीच बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वेदर अनुमान के मुताबिक अगले हफ्ते बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। केंद्रीय मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को राजस्थान सहित उत्तर व मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी मावठ होने की संभावना जताई है।
राज्य के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में किसानों के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर है। बारिश से जहां रबी की फसलों को फायदा होगा, वहीं ओलों से फसलें चौपट होने का खतरा भी है। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि इसके बाद कड़ाके की ठंड का असर कम होने लगेगा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (वेदर सिस्टम) एक्टिव होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इस वेदर सिस्टम का असर मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगी। यहां अच्छी बरसात के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इस सिस्टम का असर 25 जनवरी तक रहेगा। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

लगातार 5वें दिन पारा माइनस में

प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो बुधवार को भी फतेहपुर, चूरू, जोबनेर, माउंट आबू में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। चूरू, फतेहपुर, माउंट आबू में लगातार 5वां दिन है, जब तापमान जीरो से नीचे रहा है। माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ जयपुर का जोबनेर सबसे ठंडा इलाका रहा। इसी तरह से फतेहपुर में तापमान -2.2 और चूरू में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू में यह -2 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर में इस सीजन यह दूसरी बार है, जब पारा माइनस में चला गया।

आज से कुछ राहत मिलने लगेगी

- Advertisement -

बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आज से सर्दी से राहत मिलने लगेगी। इन एरिया में बर्फीली हवाओं का प्रभाव आज से कम होने लगेगा। एक कम प्रभाव का सिस्टम उत्तर भारत में कल एक्टिव होगा। इस सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर कम होगा। बीकानेर में आज इसका प्रभाव दिखा भी। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढक़र 7.2 पर पहुंच गया जबकि पिछले चार दिन से मिनिमम टेम्प्रेचर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। ग्रामीण इलाकों में तो बर्फ जम रही थी।


Share News

editor January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?